समाज के चिकित्सक या पीड़ादायक?
भैया बात ऐसी है कि डॉक्टर सिंह समाज और मरीजो के कट्टर
विरोधी है। वे किसी पर कभी भरोसा नहीं करते है ओर तो ओर गला रेतने के लिए तत्पर
तैयार रहते है। आइये परिचय कराता हुँ।पहली बात तो ये कि डॉक्टर सिंह बहुत ही पढ़े
लिखे विद्धान एवं एम्.बी.बी.एस की उपाधि लेकर आये है जो कि चिकित्सालय में कार्यरत
है। ये समाज के सबसे बड़े समाजसेवी माने जाते है। उनका कार्य मरीजो की देखभाल
करना,उनकी जान बचना तथा रोगों का रोकथाम करना है,लेकिन डॉक्टर
सिंह बहुत ही गुस्सैल,लालची,घमंडी तथा
लापरवाह है। वे सिर्फ लोगो की गर्दन दबा कर रुपया लूटना जानते है। अपने जीवन में न
जाने कितने ही कृत्य करते है जिसमे भ्रूणहत्या,गर्भपात के दौरान
,ईलाज के दौरान लापरवाही,गलत औषधियों के
प्रयोग से ,समय की लापरवाही,मरीजो से रुपया
ऐंठना,ठगना जैसे अनेक कारणों से समाज के लोगो के बीच असुविधा जनक
स्थिति पैदा कर समाज को दीमक की तरह खा
रहे है। कितने स्वस्थ लोगो को अस्वस्थ बता कर रुपया ऐंठा जाता है जबरन में स्वस्थ
व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कर उसका बिल फाड़ा जाता है। मानवता के इस पेशे में वे
यही कसम खा के आये थे? समाज में सभी स्तर के लोगो को ठगा और बहलाया
जाता है। कार्ल वोन नेबेल ने कहा है कि ऐसा व्यक्ति जो मानव के ह्रदय
में साहस बोता है,वही सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक
होता है। यह कथन कितना सही और निष्पक्ष है? ये तो अब आप लोग
ही जाने?और क्या आज भी चिकित्सक अपने कर्तव्यों को सही ढंग से निभा
रहे है या पैसो की दौड़ में शामिल है?ये समाज में बहुत
ही बड़ी दुर्दशा है।
No comments:
Post a Comment