Tuesday, 20 June 2017

राष्ट्र अवाम की कर्त्तव्यनिष्ठाता।

                                                                                           राष्ट्र अवाम की कर्त्तव्यनिष्ठाता। 

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की घोषणा होते ही लोगों ने मानसिक तौर पर उन्हें राष्ट्रपति घोषित कर दिया है यही नहीं उनके चुनाव परिणाम  भी तैयार कर दिए है पता नहीं ऐसा क्यों होता है या प्रचलन बना लिया है कि भारतीय लोकतंत्र में सर्व शक्तिमान,प्रशासनिक कार्य और सभी विषयों की  विशेषज्ञ जनता अपने आप को समझ बैठती है पर बात हो कश्मीर की या भूखे गरीब,लाचार कर्ज से दवे किसान की,महिलाओं से हुए मारपीट,बलात्कार या प्रतड़ना की ,नित्य मारे जा रहे फौजी या पुलिस की ,शोषण,बेरोजगारी की तब यह जनता को सांप क्यों सूंघ जाता है तब सभी मौन,चुप्पी या साधु की तरह ध्यान में लीन हो जाते है क्या आपको सिर्फ राजनीति में ही हस्तक्षेप करना है? तो इस का मतलब यही है कि आप सिर्फ और सिर्फ मतदाता बन कर अपने पर्सनल काम और अपना जीवन व्यतीत करते रहे है क्योंकि आप तो भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े विद्वान मतदाता और ज्ञानी है और आपको इसके अलावा कोई अधिकार नहीं है आप पंगु बन बैठे है। मेरे भाइयों,माताओं,बहनो और राष्ट्र के सभी प्रेमियों,भारत पकिस्तान या अन्य देशों के साथ हुए मैच और लड़ाई के दौरान ही सिर्फ भारतीयता नहीं दिखाना चाहिए। यदि भारत के के कुछ राज्यों में परेशानी है तो आप सभी को एकजुट या एक साथ होकर कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए क्योंकि एक ही कोख से निकलीं दो संतानो में मां को समान दर्द की अनुभूति होती है और उन दोनों संतानो की परेशानी में माँ बराबर हस्तक्षेप करती है। इसी तरह भारत के  सभी राज्य  लिए कर्तव्य और दर्द भी समान होना चाहिए।  

Tuesday, 13 June 2017

सिर-धड़ की बाज़ी लगाते किसान।

                                                                                       


                                                                                     सिर-धड़ की बाज़ी लगाते किसान।
मध्यप्रदेश किसान आंदोलन में शिवराज सरकार को एक बार फिर किसान मृत्यु अवार्ड और जननी वृद्धा पिटाई योजना पर इन्हें पुरस्कृत और सम्मान प्राप्त होना चाहिए।बात ऐसी है कि हाल ही में किसानों ने अपनी मांग को लेकर मध्यप्रदेश के मंदसौर में आंदोलन किया। जिसमें 6 किसानों को प्रशासन द्वारा गोली मार उन्हें मौत के घाट उतार दिया,यही नही भोपाल से लगभग 20 कि.मी की दूरी पर एक खजूरी गाँव है जिसमे किसानों की जनसंख्या खासी अच्छी है।खजूरी के किसान भी अपनी शर्तों को लेकर सड़क पर उतरे तो मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें मारा और खदेडा  लेकिन सभी को ज्ञात था कि उस आंदोलन में वृद्ध महिलाएं भी मौजूद थी जिन्हें बेरहमी से पीटा और भगाया गया क्योंकि प्रशासन के ऊपर तो भूत सवार था।इतना ही नही शिवराज सरकार ने वादों को पूरा करने के बजाए खुद शिवराज अनसन पर बैठ गए।अगले दिन अनसन के पूरे होने के बाद भी मध्यप्रदेश के असंतुष्ट  किसान खुदखुशी करने पर उतारू हो गए है और 3 किसान ने खुदखुशी भी की ।ऐसा माना जा रहा है कि 12 वर्षो में लगभग 65 हजार करोड़ का भार मध्यप्रदेश सरकार के ऊपर आया है और विश्लेषकों के मुताबिक  माना जा रहा है कि हर किसान के ऊपर 15 हजार का कर्ज है ।2014 में कुल 5650 किसानों के आत्महत्या के मामले सामने आये,जबकि 2015 में आत्महत्या करने को मजबूर किसानों की संख्या बढ़कर 8007 हो गई है।दो सालों के भीतर आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या में तकरीबन 41 फीसदी का इजाफा हुआ है और किसान आत्महत्या के ज्यादातर मामलों में बड़ी वजह साबित हुआ है, कर्ज का बढ़ता बोझ।एन.सी.आर.बी की रिपोर्ट के मुताबिक 2015 में कुल 3000 किसानों ने कर्जदारी के बोझ से टूटकर आत्महत्या का रास्ता चुना। दूसरे शब्दों में कहें तो 2015 में कुल किसान-आत्महत्याओं के तकरीबन 38 फीसद मामलों में कर्जदारी ने किसान के गले में फांसी का फंदा डाला। क्या वर्तमान में हालात ठीक होने के आसार दिखाई देते है या किसान कर्ज तले हमेशा दवा और बना रहेगा?