आज तक न्यूज़ के जरिये मोदी जी ने कितना सही कहा कि काले धन को निकलने की बात 2014 में की गई थी । माना कि काला धन निकल जायेगा पर भारत की भुखमरी,युवा के रोजगार ,गरीबी,का क्या ? क्या आप को इन सभी में भी कालाधन दिखाई दे रहा है ?आपके भाषण में तो आज भी कुछ अन्धविश्वास दिखाई दिया ।सम्पति को गड़ा, सहेज कर रखने वाले बड़े घर के लोगो का कुछ नही,पर उन गरीबो,मजदूरों,बेसहायों से पूँछिये जिन्हें एक वक़्त की रोटी और सोने के लिए चादर नहीं मिल।ती।तो क्या आप इनमे भी काला धन ढूंढने की कोशिश कर रहे है ।आप के इस कार्य को सलाम करते है किन्तु युवा भारत होने के नाते आप भारत के युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था कर ही देंगे क्योंकि जब आपने 2014 में कालेधन की बात की थी तो इसके साथ साथ आपने भारत की आवाम के साथ कुछ अन्य वादे भी
किए ही थे ।आज भारत में मजदूर,मजदूरी करने के बजाए 500 और 1000 के नोट बदलने के लिए कतार में लगा हुआ है यही डिजिटलाईजेशन या स्मार्टसिटी माना जा सकता है।जिन बरिष्ट नागरिकों ने कुछ व्यय के लिए अपने पास कुछ मुद्रा जमा कर राखी थी अब वे उन मुद्रा को बदले और फिर उन्हें व्यय करे ।जिन बरिष्ट नागरिको को खड़े एवं चलने में परेशानी है वे तो इस प्रकार की कोई गतिविधि नहीं कर सकते ।एक उद्योगपति,व्यवसायी, राजनेता,सत्ताधारी,फिल्मइंडस्ट्री के लोगों के पास किसी प्रकार का कोई धन नहीं है ।धन सिर्फ और सिर्फ निम्न ,मध्यम वर्ग के लोगो के पास है जिसके लिए आप ( मोदी जी) ने इतना बड़ा और कठिन कदम उठाया।देखते आपके ये कदम से क्या बेरोजगारी,भुखमरी, गरीबी या वर्गों का स्तर बदलेगा?
Wednesday, 16 November 2016
बदलाव या टालमटोली!
Friday, 7 October 2016
सत्ताधारियों का वृक्ष !

सत्ताधारियों का वृक्ष !
Thursday, 22 September 2016
संरक्षक नहीं संहारक राजनेता !
संरक्षक नहीं
संहारक राजनेता !
राजनेता भी आज
विवादों को तूल देता है क्योकि जो भोजन है वह इन्ही सारी प्रतिक्रियाओं से अपना भोजन पचता है आज
सत्ताधारी का रूख इस कदर हो गया है की वह पूर्ण रूप से भक्षक बन बैठा है। "सैनिक क्या सिर्फ शहीद होने के लिए है ?" वह तो पूर्ण रूप से आपके और राष्ट्र के लिए शहीद हो जाते
हैऔर देश के प्रति अपनी जानों की आहूति दे कर अपना फर्ज निभाते हैं। परंतु क्या राजनेता अपना देश के प्रति कर्तव्य निभाते है ? आप तो अपनी मनोकामना को
पूर्ण कर लेते है पर उन गरीब,वेसहाए,निर्धन लोगों का क्या है?राजनेता,सत्ताधारी को शान ,शौकत गाड़ी,घोडा,सम्मान सब कुछ मिलता है
पर उन सैनिकों का क्या जो आए दिन अपनी जान को देश की सेवा में न्योछावर कर रहे है ?सत्ताधारी को राष्ट्र का संरक्षक और चिंतक माना जाता है परन्तु असल में
संरक्षक और चिंतक हमारे जवान और सैनिक है।आप तो इस राष्ट्र के शकुनि घोषित हो रहे
है।सत्ताधारी अपने जीवन को ले कर चिंतित होते है
लेकिन ये सैनिक जो आपकी और पूरे राष्ट्र को सुरक्षित कर अपने जीवन की आहूति
देते है किन्तु सैनिक के जीवन का क्या मोल साहब?सत्ताधारी के जीवन की
क़ीमत होती है परन्तु सैनिकों के जीवन की कीमत शायद न थी और न है और न रहेगी। आज इस
भारत में राजनेता की सुरक्षा और उनके ऊपर करोड़ों रूपये खर्च किये जाते है पर जो
जवान,सैनिक असल रूप में इस राष्ट्र की सुरक्षा,रक्षा,देखभाल तथा इस भारत को गौरवान्वित कर रहे है
उनका क्या ?
Friday, 9 September 2016
सृष्टि के रचयिता " राजनेता "
सृष्टि
के रचयिता " राजनेता "
बात
कुछ ऐसी है कि एक शंकर सिंह नाम का
व्यक्ति भोपाल शहर से लगभग 12 कि.मी दूर
नीलबढ़ ग्राम में अपना जीवन व्यतीत करते है।सिंह के दो पुत्र कार्तिक और गणेश है।
गणेश
भोपाल शहर में है जिन्हें शंकर सिंह स्वयं और गाँव के कुछ लोगों के साथ बड़ी
आतिशबाजी,ढोल ,नगाड़े,ताशे,गाड़ी,घोड़ों के साथ लेने निकले।कितनी आशाओं, जीवन की खुशियों और अनेकों अरमान के
साथ शंकर सिंह घर से गए। सिंह को लगभग 12 कि.मी
की दूरी तय करनी थी परंतु वह दूरी उनके सम्पूर्ण जीवन की एक सबसे बड़ी और जटिल
परीक्षा थी। मन ही मन खुशियों को संजोए ढोल की धुन में नृत्य करते हुए अपने पुत्र को लेने निकले परंतु जैसे ही वे अपने गाँव की
सड़कों में आते है तो उनके ये अरमान स्वप्न में तब्दील होती महसूस हुई। ये सड़कें,सड़कों की तरह कतई न थी। सिंह को ये सड़कें देख ऐसा प्रतीत हुआ कि अब इस सड़कों,राहों की दूरी कैसे तय की जाएगी ? पुत्र के मिलन और पिता का स्नेह आखिर कैसे दोनों को रोक
सकता था। जैसे तैसे शंकर सिंह उन टूटी ,फूटी,गड्ढेनुमा सड़कों पर चल ही दिए। फिर होना क्या था? सिंह संकोची,आक्रोशित भाव लिए अपने पुत्र के समीप
पहुँचने ही वाले थे कि उनकी गाड़ी सड़क के गड्ढे में जा कर फंस ही जाती है। पिता
परेशां,परन्तु भ्रष्टाचारी,अफ़सरशाही,राजनेता ने लोगों के लिए मौत के कुएँ
बनवाए है।यदि इन्हें इंसान का नहीं तो कम से कम भगवन का डर तो होता लेकिन ये
घमण्डी ,अहंकारी
मानव किसी से न डरने वालो में से थे। किन्तु पिता को पुत्र की याद,चाह उन्हें मिलवा ही देती है। और 12
कि.मी. की दूरी शंकर और गणेश ने लगभग 5 घण्टों में पूरी की।पिता और पुत्र का मिलन
तो हुआ परन्तु भगवन को भी आज के युग में परेशानी उठानी होगी क्योंकि अब की सृष्टि
के रचयिता और भगवन राजनेता,सत्ताधारी हैं। लेकिन ये
भारत की सड़के न सुधरेंगी ,भ्रष्टाचारी लोगो की भूख मिनट,घण्टे,दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं।नोट -शंकर सिंह भगवन शंकर के रूप में और गणेश भगवन गणेश के रूप में है।
Friday, 2 September 2016
रियो के बाद जियो !
रियो के बाद जियो !
जियो नेटवर्क के द्वारा 2016 में युवाओं और समाज के अंदर एक नई पहल और जिज्ञासा उत्पन्न होती नज़र आ रही है अभी तो लगभग जनता के पास यह पूर्ण रूप से नहीं पहुंचा है परंतु ऐसा माना जा रहा है कि इसके पहुँचते ही लोगों का जीवन धन्य हो जायेगा तथा यह मुख्यतःयुवाओं के जीवन में 50 रूपये से अंतरनिहित होगा। जियो नेटवर्क डिजिटल इंडिया में विशेष सहायता देगा। ये इतनी सहायता देगा कि बेरोजगार को घर बैठे नोकरी,गरीब करोड़पति बन जायेगा,वही बे-सहाय लोगों को अच्छा भोजन और एक महल मिल जायेगा। सभी ज्योतिषाचार्यो का मानना है कि जो जो इस नेटवर्क का उपयोग करेगा वह निरोगी और अमर हो सकता है। उसका जीवन सफल और समृद्ध हो जायेगा और दावा किया जा रहा है कि नेटवर्क के जरिये माइक्रो फाइनेंस गरीबो को घर बैठे कर्ज दिया जायेगा। सालाना बैठक में जब मुकेश अंबानी ने घोषणा की वैसे ही लगभग 14,000 ( हजार करोड़ )रूपये का नुकसान अन्य टेलीकॉम कंपनी को सहन पड़ा । इससे ये पता चलता है कि जो इस नेटवर्क का उपयोग करेगा उसे रातो-रात अमीर बना दिया जायेगा। जियो नेटवर्क के द्वारा लोग बात ,डाटा का उपयोग ,सन्देश अन्य सब कर सकेंगे पर यदि भारत युवाओं का है तो इन युवाओं को कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा एवं इसका इस्तेमाल धीरजधर करना होगा क्योंकि भारत में डाटा प्लान के अलावा भी बेरोजगारी,गरीबी शिक्षा,स्वास्थ,इत्यादि की कमी भी महसूस करना चाहिए। हम नेटवर्क से अपने राष्ट्र की परेशानियों का हल नहीं निकाल सकते। इसलिए हमें अपने और दूसरों के प्रति सजग होना होगा। मेरा मानना है कि यदि इससे भारत की शिक्षा,स्वास्थ ,बेरोजगारी,गरीबी,वित्तीय,आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तो यह बहुत बड़ा कदम होगा। Thursday, 1 September 2016
‘आप’ के हैं कौन?
‘आप’ के हैं कौन?
यह भारत की अब एक नई पहचान बनने वाली है जहाँ 260 विधायकों और सांसदों पर यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। उन पर बलात्कार के आरोप लगे होने के बाबजूद इन नेताओं के लिए कोई बंधन नहीं है राजनीतिक पार्टियों ने भी विधानसभा चुनाव में टिकट दे कर उन्हें उम्मीदवार बनाया। दिल्ली,उत्तर प्रदेश,गुजरात,आंध्र प्रदेश,उड़ीसा और पश्चिम बंगाल,तमिलनाडु, के ऐसे कई आरोपी विधायक और सांसद है जिन पर महिला उत्पीडन ,बलात्कार ,उनका पीछा करना जैसे गंभीर प्रकरण दर्ज है और वे खुले आम 56 इंच का सीना लिये घूम रहे है। इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों के साथ-साथ बच्चों से भी दुर्व्यवहार किया जा रहा है भारत में एक बड़ी समस्या ने जन्म लिया है। महिलाओं के लिए केंद्रीय मंत्री एवं बाल विकास ने लोकसभा को बताया कि13,766 बच्चों के बलात्कार सम्बंधित मामलों है जिन्हें 2014 की रिपोर्ट में सूचित किया गया ।हर दिन,हर पल नित्य ऐसी घटनाओ को किया जा रहा है। यही सुरक्षा,और राजनीति है जिसमे ऐसे कर्मकांड किये जाते है लोगो की अपेक्षा आप से है और आपकी अपेक्षा का भी क्या कहना,जिन महिलाओं के साथ आप दुर्व्यवहार करते है वही आगे जा कर आपका और आपके राष्ट्र का सम्मान करती है। क्या यही भारत की नीति और राजनीति है जिसमे महिला और बच्चों को इतना सम्मान दिया जाता है?यह वह भारत हो गया है जहां बाप-बेटी का,भाई-बहन,और गुरु-शिष्य के साथ अपमान और दुर्व्यवहार कर रहे है।इतना उत्पीडन मचा हुआ है कि महिला,बच्चे,युवतियाँ पूर्ण रूप से असुरक्षित है। मैं नई दृढ़ता से अनुशंसा करता हूँ कि राजनीतिक दलों को आपराधिक पृष्ठभूमि के साथ उम्मीदवारों को टिकट देने पर प्रतिबन्ध लगा देना चाहिए और उन पर हत्या जैसे गंभीर अपराधों, हत्या का प्रयास ,विशेष रूप से इस तरह के बलात्कार के रूप में महिलाओं के खिलाफ अपराध का आरोप लगाया गया है।Monday, 29 August 2016
प्रभु की लीला अपरम्पार !
प्रभु की लीला अपरम्पार !
प्रभु की भी क्या लीला है? ट्वीट करते-करते लोगो की आशा निराशा में तब्दील हो गई परंतु मामले अभी भी सही तौर पर ठीक न हो पाए। वही बदबू से भरा शौचालय जिसमे न पानी, न मग और वही टूटी फूटी बोगियां जिसमें न सफाई है और न तो बैठने की व्यवस्था, स्टेशनों के प्रतीक्षालय में आप वी.आई. पी ट्रीटमेंट लेते है। वहीँ आम व्यक्ति की तरह आप जा कर तो देखे प्रतीक्षालय की क्या दुर्दशा है? आप ट्वीट के अलावा भी अपने विभाग को सुधार सकते है लेकिन आप तो ट्वीटर पर ट्वीट-ट्वीट खेल रहे है। परन्तु किसान,बेरोजगार व्यक्ति कैसे ट्वीट कर अपनी समस्या को बताए? अच्छी नीति और नियम से ही सुधारा जा सकता है न की ट्वीटर से। आज भी वही भीड़ और यात्रियों की बढ़ती परेशानी के बीच रेलवे आज भी अपनी गति (धीमी ही सही) बनाये हुए है।आज भी कई योजना जिन पर अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो रहे है जिन पर कार्य करना चाहिए है जिससे रेलवे को एक मजबूत ढांचे में तब्दील किया जा सकता है। किसान, गरीब,लाचार व्यक्ति का भी ख्याल रखते हुए योजना बनानी चाहिए। बुलेट ट्रैन के इस दौर में आज भी योजनाएं कागज के पन्नों पर रेंग रही है।Thursday, 11 August 2016
कितना और ?
कितना और ? कबीर ने लिखा है "कबीरा खड़ा बाजार में मांगे सबकी खैर, न काहू से दोस्ती न काहू से बैर " मनुष्य की भी क्या तो फितरत है। मेरे प्रिय विरोधियो,जो लाल खून आपके अंदर दौड़ रहा है,वही खून दलितों के अंदर भी दौड़ रहा है। ये भी इंसान के रूप में ही जन्मा है। इसके बाद भी आप इनसे घृणा कर इन पर अत्याचार कर रहे है आप आंकलन कीजिए कि दलित हजारों वर्षों तक अस्पृश्यता समझी जाने वाली उन तमाम जातियों के लिए सामूहिक रूप से प्रयुक्त होता है। तथा भारत की कुल जनसंख्या का १६ प्रतिशत दलित है तो ये भी भारतीय होने के साथ साथ भारतरीय नागरिक भी हैं। शिक्षित करने के बजाये उनको हमेशा निचले तबके का बता कर उनपर आए दिन अत्याचार ,पिटाई ,हत्या ,विरोध ,प्रतिकार ही नित्य किया जा रहा है और कहा गया है कि गुणों से मानवता की पहचान होती है। यदि यही मानवता की परिभाषा है तो ठीक है। यह वही भारत है जिसे एक साथ मिलकर ,एक जुट होकर बिना जाति विरोध के आजाद कराया गया और सभी राष्ट्र प्रेमियों ने अपनी जान को दाव में लगा कर भारत को स्वतंत्र कराया लेकिन जब पूर्ण रूप से आजादी मिली तो आज अशांति फैली हुई है। कब तक जाति,धर्म को लेकर कई प्रकार के अपराधों को जन्म देंगे? यदि यही क्रिया रही तो एक नई क्रांति को जन्मा जायेगा। अनेक बुद्धिजीवियों ने दलित जाति को बचाने की बात कही तथा दलित वर्ग की रक्षा,सुखद जीवन,सुख समृद्धि वाला समाज बनाने की बात बताई गई थी। यह बात किस हद तक सही है? यह तो आज देखा जा रहा है। आज दलितों का जीना मुश्किल हो गया है। भारत में हर जगह अस्तव्यस्त का दौर चल रहा है। क्या दलितों को जीने का अधिकार नहीं है?क्या उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया जा सकता है?
Wednesday, 10 August 2016
रंगों से लिप्त जाति !
रंगों से लिप्त जाति !

वाह रे जाति के विरोधियो जो लाल खून आपके अंदर दौड़ रहा है,वही खून दलितों के अंदर भी दौड़ रहा है। इसके बाद भी आप इनसे घृणा कर इन पर अत्याचार कर रहे है आप आंकलन कीजिए कि दलित हजारों वर्षों तक अस्पृश्यता समझी जाने वाली उन तमाम जातियों के लिए सामूहिक रूप से प्रयुक्त होता है तथा भारत की कुल जनसंख्या का १६ प्रतिशत दलित है तो ये भी भारतीय होने के साथ साथ भारतरीय नागरिक भी हैं। शिक्षित करने के बजाये उनको हमेशा निचले तबके का बता कर उनपर आए दिन अत्याचार ,पिटाई ,हत्या ,विरोध ,प्रतिकार करना ही नित्य किया जा रहा है और कहा गया है कि गुणों से मानवता की पहचान होती है। यदि यही मानवता की परिभाषा है तो ठीक है। यही वह भारत है जिसे एक साथ मिलकर ,एक जुट होकर बिना जाति विरोध के आजाद कराया गया और सभी राष्ट्र प्रेमियों ने अपनी जान को दाव में लगा कर भारत को स्वतंत्र कराया लेकिन जब पूर्ण रूप से आजादी मिली तो आज अशांति फैली हुई है। कब तक जाति,धर्म को अपने जहन में लेकर कितने प्रकार के अपराधों को जन्म देंगे? भीमराव अम्बेडकर,ज्योतिबा फुले,पेरियार,गाडगे बाबा,गुरू रविदास इन सभी ने जाति को बचाने की बात कही तथा दलित वर्ग की रक्षा,सुखद जीवन,सुख समृद्धि वाला समाज बनाने की बात बताई गई थी। यह बात किस हद तक सही है यह तो आज देखा जा रहा है। आज दलितों का जीना मुश्किल हो गया है। आज संपूर्ण भारत में हलचल,अस्तव्यस्त का दौर चल रहा है दलित वर्ग की जनता के साथ आज क्या क्या नहीं किया जा रहा है?क्या इन्हें जीवन यापन नहीं करना चाहिए?
Monday, 8 August 2016
पदक की आस !
पदक की आस !
भारतीय पुरुष हॉकी टीम पर अब हम सभी भारतीयों की नज़र टिकी हुई है। भारतीय टीम ने आठ स्वर्ण, एक रजत और ओलंपिक में दो कांस्य पदक प्राप्त कर चुके है। १९२८ से १९८० तक ओलंपिक्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना एक सिक्का जमा दिया लेकिन समय के साथ सब बदल जाता है। अब ऐसा माना जा रहा है कि खिलाड़ियों को खेल की किट भी समय पर नहीं दी जा रही है तो जब ऐसा कुछ है तो फिर क्या अपेक्षा की जा सकती है कि खिलाडी जीत को दर्ज करा पाएंगे।खिलाडियों के लिए न तो रहने की,न तो किट की और न तो फर्नीचर की व्यवस्था है। भारतीय खिलाडियों को कई प्रकार की दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। जब व्यवस्था ही पूर्ण रूप से चरमरा गई है तो क्या खेल सम्भव है।जब हम खिलाड़ियों की अपेक्षा को नहीं पूरा कर पा रहे है तो फिर उम्मीद ही क्या की जाए? क्या खिलाड़ियों को भी हम बेवक़ूफ़ बना रहे है?रूप सिंह ,मूल सिंह ,ध्यान चंद,अली दारा,मुहम्मद हुसैन, मिर्ज़ा मसूद,धनराज पिल्लई इन सब की मेहनतों ने हॉकी में एक बहुत बड़ा काम और नाम किया है परंतु अब क्या इस रियो ओलंपिक २०१६ में भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने स्थान को बरकरार कर पाएंगे?क्या भारत की आशा को हॉकी खिलाडी पूरा कर पाएंगे?भारतीय पुरुष हॉकी टीम पर अब हम सभी भारतीयों की नज़र टिकी हुई है। भारतीय टीम ने आठ स्वर्ण, एक रजत और ओलंपिक में दो कांस्य पदक प्राप्त कर चुके है। १९२८ से १९८० तक ओलंपिक्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना एक सिक्का जमा दिया लेकिन समय के साथ सब बदल जाता है। अब ऐसा माना जा रहा है कि खिलाड़ियों को खेल की किट भी समय पर नहीं दी जा रही है तो जब ऐसा कुछ है तो फिर क्या अपेक्षा की जा सकती है कि खिलाडी जीत को दर्ज करा पाएंगे।खिलाडियों के लिए न तो रहने की,न तो किट की और न तो फर्नीचर की व्यवस्था है। भारतीय खिलाडियों को कई प्रकार की दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। जब व्यवस्था ही पूर्ण रूप से चरमरा गई है तो क्या खेल सम्भव है।जब हम खिलाड़ियों की अपेक्षा को नहीं पूरा कर पा रहे है तो फिर उम्मीद ही क्या की जाए? क्या खिलाड़ियों को भी हम बेवक़ूफ़ बना रहे है?रूप सिंह ,मूल सिंह ,ध्यान चंद,अली दारा,मुहम्मद हुसैन, मिर्ज़ा मसूद,धनराज पिल्लई इन सब की मेहनतों ने हॉकी में एक बहुत बड़ा काम और नाम किया है परंतु अब क्या इस रियो ओलंपिक २०१६ में भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने स्थान को बरकरार कर पाएंगे?क्या भारत की आशा को हॉकी खिलाडी पूरा कर पाएंगे?
Friday, 5 August 2016
दो दशक का युद्ध !
दो दशक का युद्ध !
बाजपेयी जी ने २०००
में वस्तु
एवं सेवा कर विधेयक को सब के सामने रखा परंतु
उस समय उस विधेयक को
नकारा गया। जीएसटी प्रणाली को दुनिया भर के 130 से अधिक देशों के द्वारा अपनाया गया है।अप्रत्यक्ष कर की एक सरल, पारदर्शी और कुशल प्रणाली होने का लक्ष्य
माना गया है।यह
उम्मीद है कि आने वाले समय में,
जीएसटी
पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पादों पर लगाया जाएगा,साथ ही जी.एस.टी का प्रभाव राज्यों के राजस्व बचाने के
लिए यह प्रस्ताव रखा गया है वस्तु एवं सेवा कर " करों केन्द्र और
राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले को बदलने के लिए पूरे भारत में निर्माण,
बिक्री और माल और
सेवाओं की खपत पर एक व्यापक अप्रत्यक्ष कर होगा। वस्तु एवं सेवा कर
लगाया जाता है और बिक्री या इनपुट टैक्स क्रेडिट पद्धति पर आधारित वस्तुओं
या सेवाओं की खरीद के हर चरण में एकत्र किया जाएगा ।सभी आय व्यय के करो में एक
सी समानता होगी ऐसा माना है। यदि इस विधेयक से हमारी
आर्थिक दशा मजबूत होती या बनती तो इसे पारित होने में १६ वर्ष लगा दिए गए। वर्ष २००० से निरंतर यह विधेयक पर सिर्फ चर्चा की जा रही थी। कितने सत्रों से गुजर कर यह विधेयक पारित हुआ। इस देश में रहने वाले राजनेताओं ने अपने देश की आर्थिक दशा को सुधारने के लिए बने विधेयक को पारित कराने में जब दो दशक लगा दिए तो उसे लागु कराने में चार दशक तो मान लेना चाहिए।लेकिन जी.एस.टी विधेयक के जल्दी पारित होने की आप सभी को बधाईयाँ।किन्तु माना जा रहा कि अप्रत्यक्ष रूप से जी.एस.टी बिल के द्वारा देश की गरीबी दूर हो सकती है। एक अपाहिज एवं बेरोजगार के जीवन यह सार्थक सिद्ध होगा तथा बेरोजगारी से यह राष्ट्र मुक्त होगा।
बाजपेयी जी ने २०००
में वस्तु
एवं सेवा कर विधेयक को सब के सामने रखा परंतु
उस समय उस विधेयक को
नकारा गया। जीएसटी प्रणाली को दुनिया भर के 130 से अधिक देशों के द्वारा अपनाया गया है।अप्रत्यक्ष कर की एक सरल, पारदर्शी और कुशल प्रणाली होने का लक्ष्य
माना गया है।यह
उम्मीद है कि आने वाले समय में,
जीएसटी
पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पादों पर लगाया जाएगा,साथ ही जी.एस.टी का प्रभाव राज्यों के राजस्व बचाने के
लिए यह प्रस्ताव रखा गया है वस्तु एवं सेवा कर " करों केन्द्र और
राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले को बदलने के लिए पूरे भारत में निर्माण,
बिक्री और माल और
सेवाओं की खपत पर एक व्यापक अप्रत्यक्ष कर होगा। वस्तु एवं सेवा कर
लगाया जाता है और बिक्री या इनपुट टैक्स क्रेडिट पद्धति पर आधारित वस्तुओं
या सेवाओं की खरीद के हर चरण में एकत्र किया जाएगा ।सभी आय व्यय के करो में एक
सी समानता होगी ऐसा माना है। यदि इस विधेयक से हमारी
आर्थिक दशा मजबूत होती या बनती तो इसे पारित होने में १६ वर्ष लगा दिए गए। वर्ष २००० से निरंतर यह विधेयक पर सिर्फ चर्चा की जा रही थी। कितने सत्रों से गुजर कर यह विधेयक पारित हुआ। इस देश में रहने वाले राजनेताओं ने अपने देश की आर्थिक दशा को सुधारने के लिए बने विधेयक को पारित कराने में जब दो दशक लगा दिए तो उसे लागु कराने में चार दशक तो मान लेना चाहिए।लेकिन जी.एस.टी विधेयक के जल्दी पारित होने की आप सभी को बधाईयाँ।किन्तु माना जा रहा कि अप्रत्यक्ष रूप से जी.एस.टी बिल के द्वारा देश की गरीबी दूर हो सकती है। एक अपाहिज एवं बेरोजगार के जीवन यह सार्थक सिद्ध होगा तथा बेरोजगारी से यह राष्ट्र मुक्त होगा। अश्लीलता का दर्पण
अश्लीलता का दर्पण
आज समाज में अश्लीलता को छुपाने के लिए कितने प्रयत्न किये जा रहे है परन्तु आज कहीं न कहीं उसका विज्ञापन मुद्रित कर रहे है समाज को किस तरह के संदेनदेश को पहुँचाया जा रहा है प्रेस परिषद् अधिनियम का उलंघन क्र के आप अश्लीलता को किस रूप में परोस रहे है इससे आप समाज को आगे नहीं अंधकार में ले जा रहे है।अख़बार,टी.वी.पत्रिका(मैगज़ीन),इंटरनेट,विज्ञापन इत्यादि के द्वारा आप अश्लीलता से भरे विज्ञापन प्रस्तुत कर रहे है
केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम,1994,दूरदर्शन और ऑल इंडस्ट्रीज वाणिज्यिक विज्ञापन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
मॉनिटरिंग सेंटर (ई.एम्.एम्.सी),प्रेस परिषद द्वारा जारी किए गए पत्रकार आचरण के लिए मानदंड,न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन कितने नियमो का तोड़कर आप सभी के द्वारा अश्लीलता को परोसा जाता है कामुकता से संबंधित विज्ञापन जनसंपर्क के साथ अनुमति दी जाती है। प्रावधान वहाँ किसी भी अभद्र,प्रस्तुतीकरण नहीं होना चाहिए। महिला ( निषेध) अधिनियम 1986 का पालन करना चाहिए ड्रग्स और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और तहत अन्य प्रमाण पत्र
के नियम भी बनाये गए है परंतु उन नियमो को तोडना हमारा शायद जन्म सिद्ध अधिकार बन चूका है। भविष्य में आने वाली पीढ़ी को क्या सन्देश प्राप्त होगा और तो और उनकी अपेक्षा भी अश्लील होनी चाहिए? क्या उनका नजरिया बचपन से ही अश्लील होना आवश्यक है?अक्षर,शब्द सिखने के वजाए अश्लीलता का अध्यन करना उचित होगा?
Subscribe to:
Posts (Atom)

