राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की घोषणा होते ही लोगों ने मानसिक तौर पर उन्हें राष्ट्रपति घोषित कर दिया है यही नहीं उनके चुनाव परिणाम भी तैयार कर दिए है पता नहीं ऐसा क्यों होता है या प्रचलन बना लिया है कि भारतीय लोकतंत्र में सर्व शक्तिमान,प्रशासनिक कार्य और सभी विषयों की विशेषज्ञ जनता अपने आप को समझ बैठती है पर बात हो कश्मीर की या भूखे गरीब,लाचार कर्ज से दवे किसान की,महिलाओं से हुए मारपीट,बलात्कार या प्रतड़ना की ,नित्य मारे जा रहे फौजी या पुलिस की ,शोषण,बेरोजगारी की तब यह जनता को सांप क्यों सूंघ जाता है तब सभी मौन,चुप्पी या साधु की तरह ध्यान में लीन हो जाते है क्या आपको सिर्फ राजनीति में ही हस्तक्षेप करना है? तो इस का मतलब यही है कि आप सिर्फ और सिर्फ मतदाता बन कर अपने पर्सनल काम और अपना जीवन व्यतीत करते रहे है क्योंकि आप तो भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े विद्वान मतदाता और ज्ञानी है और आपको इसके अलावा कोई अधिकार नहीं है आप पंगु बन बैठे है। मेरे भाइयों,माताओं,बहनो और राष्ट्र के सभी प्रेमियों,भारत पकिस्तान या अन्य देशों के साथ हुए मैच और लड़ाई के दौरान ही सिर्फ भारतीयता नहीं दिखाना चाहिए। यदि भारत के के कुछ राज्यों में परेशानी है तो आप सभी को एकजुट या एक साथ होकर कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए क्योंकि एक ही कोख से निकलीं दो संतानो में मां को समान दर्द की अनुभूति होती है और उन दोनों संतानो की परेशानी में माँ बराबर हस्तक्षेप करती है। इसी तरह भारत के सभी राज्य लिए कर्तव्य और दर्द भी समान होना चाहिए। प्रदेश की संस्कृति और यहां का वातावरण
Tuesday, 20 June 2017
राष्ट्र अवाम की कर्त्तव्यनिष्ठाता।
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की घोषणा होते ही लोगों ने मानसिक तौर पर उन्हें राष्ट्रपति घोषित कर दिया है यही नहीं उनके चुनाव परिणाम भी तैयार कर दिए है पता नहीं ऐसा क्यों होता है या प्रचलन बना लिया है कि भारतीय लोकतंत्र में सर्व शक्तिमान,प्रशासनिक कार्य और सभी विषयों की विशेषज्ञ जनता अपने आप को समझ बैठती है पर बात हो कश्मीर की या भूखे गरीब,लाचार कर्ज से दवे किसान की,महिलाओं से हुए मारपीट,बलात्कार या प्रतड़ना की ,नित्य मारे जा रहे फौजी या पुलिस की ,शोषण,बेरोजगारी की तब यह जनता को सांप क्यों सूंघ जाता है तब सभी मौन,चुप्पी या साधु की तरह ध्यान में लीन हो जाते है क्या आपको सिर्फ राजनीति में ही हस्तक्षेप करना है? तो इस का मतलब यही है कि आप सिर्फ और सिर्फ मतदाता बन कर अपने पर्सनल काम और अपना जीवन व्यतीत करते रहे है क्योंकि आप तो भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े विद्वान मतदाता और ज्ञानी है और आपको इसके अलावा कोई अधिकार नहीं है आप पंगु बन बैठे है। मेरे भाइयों,माताओं,बहनो और राष्ट्र के सभी प्रेमियों,भारत पकिस्तान या अन्य देशों के साथ हुए मैच और लड़ाई के दौरान ही सिर्फ भारतीयता नहीं दिखाना चाहिए। यदि भारत के के कुछ राज्यों में परेशानी है तो आप सभी को एकजुट या एक साथ होकर कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए क्योंकि एक ही कोख से निकलीं दो संतानो में मां को समान दर्द की अनुभूति होती है और उन दोनों संतानो की परेशानी में माँ बराबर हस्तक्षेप करती है। इसी तरह भारत के सभी राज्य लिए कर्तव्य और दर्द भी समान होना चाहिए। Tuesday, 13 June 2017
सिर-धड़ की बाज़ी लगाते किसान।
मध्यप्रदेश किसान आंदोलन में शिवराज सरकार को एक बार फिर किसान मृत्यु अवार्ड और जननी वृद्धा पिटाई योजना पर इन्हें पुरस्कृत और सम्मान प्राप्त होना चाहिए।बात ऐसी है कि हाल ही में किसानों ने अपनी मांग को लेकर मध्यप्रदेश के मंदसौर में आंदोलन किया। जिसमें 6 किसानों को प्रशासन द्वारा गोली मार उन्हें मौत के घाट उतार दिया,यही नही भोपाल से लगभग 20 कि.मी की दूरी पर एक खजूरी गाँव है जिसमे किसानों की जनसंख्या खासी अच्छी है।खजूरी के किसान भी अपनी शर्तों को लेकर सड़क पर उतरे तो मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें मारा और खदेडा लेकिन सभी को ज्ञात था कि उस आंदोलन में वृद्ध महिलाएं भी मौजूद थी जिन्हें बेरहमी से पीटा और भगाया गया क्योंकि प्रशासन के ऊपर तो भूत सवार था।इतना ही नही शिवराज सरकार ने वादों को पूरा करने के बजाए खुद शिवराज अनसन पर बैठ गए।अगले दिन अनसन के पूरे होने के बाद भी मध्यप्रदेश के असंतुष्ट किसान खुदखुशी करने पर उतारू हो गए है और 3 किसान ने खुदखुशी भी की ।ऐसा माना जा रहा है कि 12 वर्षो में लगभग 65 हजार करोड़ का भार मध्यप्रदेश सरकार के ऊपर आया है और विश्लेषकों के मुताबिक माना जा रहा है कि हर किसान के ऊपर 15 हजार का कर्ज है ।2014 में कुल 5650 किसानों के आत्महत्या के मामले सामने आये,जबकि 2015 में आत्महत्या करने को मजबूर किसानों की संख्या बढ़कर 8007 हो गई है।दो सालों के भीतर आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या में तकरीबन 41 फीसदी का इजाफा हुआ है और किसान आत्महत्या के ज्यादातर मामलों में बड़ी वजह साबित हुआ है, कर्ज का बढ़ता बोझ।एन.सी.आर.बी की रिपोर्ट के मुताबिक 2015 में कुल 3000 किसानों ने कर्जदारी के बोझ से टूटकर आत्महत्या का रास्ता चुना। दूसरे शब्दों में कहें तो 2015 में कुल किसान-आत्महत्याओं के तकरीबन 38 फीसद मामलों में कर्जदारी ने किसान के गले में फांसी का फंदा डाला। क्या वर्तमान में हालात ठीक होने के आसार दिखाई देते है या किसान कर्ज तले हमेशा दवा और बना रहेगा? Thursday, 2 February 2017
राष्ट्र प्रतीकों का व्यापार।
Wednesday, 25 January 2017
एक दिन का गणतंत्र ।
एक दिन का गणतंत्र ।भारत में 68वां गणतंत्र दिवस बहुत जोरों शोरों से मनाया जाने वाला है।26
जनवरी 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था लेकिन क्या आज हमारा संविधान
पूर्ण रूप से सुरक्षित है या अमल किया जा रहा है? बहुत ही जोरो शोरों से
तैयारी होना और सिर्फ उसी दिन देशभक्ति को जाग्रत करना यह मानव धर्म हो चुका है ।365 दिन में सिर्फ दो दिन देश भक्ति को जगाना ही भारतीयता की
पहचान बनती जा रही है।आप स्वतंत्र है कुछ भी कहने और करने के लिए लेकिन
हो रहे नित्य दुष्कर्म,बलात्कार ,हत्या,चोरी,अफसरशाही जैसे कृत्यों को
अनदेखा करना भी क्या देशभक्ति है?अपने राष्ट्र को ऐसे खराब कृत्यों को
रोकने के लिए जोर देना चाहिए और यही नही हमारे संविधान की क़द्र करते हुए
हर दिन अपने दिलों में देशभक्ति रखनी चाहिए ।यदि राष्ट्रभक्ति, देशभक्ति
को फैशन के तौर पर अपनाया जा रहा है तो यह राष्ट्रभक्ति नहीं,सिर्फ और
सिर्फ अपनी सुख सुविधा के साथ जीवन व्यतीत करना है या आप दिखावटी जीवन जी
रहे है।आये दिन अपने देश के प्रति सैनिक,पुलिस आदि महान व्यक्तियों ने
अपनी जान को दिखावे के लिए नहीं दी है वे अपने देश, राष्ट्र को बचाने और
आप सभी को सुरक्षित एवं चैन से अपनी नींद ले सके इस लिए उन्होंने अपनी
जान न्योछावर की है।यदि ये सभी दो दिन की देशभक्ति अपने जहन में उतार ले
तो आप कभी चैन की नींद नही सो सकेंगे।चलिये अब क्या कहें इतने दिनों से
आप सभी भारत की अवाम ने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर्व को मनाया
है। अब ये दिवस पर्व ही रह गया है क्योंकि इसका राजनीतिकरण कर दिया गया
है अब देखते है क्या आपकी यही देशभक्ति है ।आप लोगों के लिए सन्देश तो
यही है कि आप सभी अपने राष्ट्र को स्वयं सुरक्षित करें और रक्षा करें ।आप
सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।
Saturday, 14 January 2017
"डकार गये भोजन"
"डकार गये भोजन"
Wednesday, 4 January 2017
डगमगाता पहिया।।
Wednesday, 16 November 2016
बदलाव या टालमटोली!
आज तक न्यूज़ के जरिये मोदी जी ने कितना सही कहा कि काले धन को निकलने की बात 2014 में की गई थी । माना कि काला धन निकल जायेगा पर भारत की भुखमरी,युवा के रोजगार ,गरीबी,का क्या ? क्या आप को इन सभी में भी कालाधन दिखाई दे रहा है ?आपके भाषण में तो आज भी कुछ अन्धविश्वास दिखाई दिया ।सम्पति को गड़ा, सहेज कर रखने वाले बड़े घर के लोगो का कुछ नही,पर उन गरीबो,मजदूरों,बेसहायों से पूँछिये जिन्हें एक वक़्त की रोटी और सोने के लिए चादर नहीं मिल।ती।तो क्या आप इनमे भी काला धन ढूंढने की कोशिश कर रहे है ।आप के इस कार्य को सलाम करते है किन्तु युवा भारत होने के नाते आप भारत के युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था कर ही देंगे क्योंकि जब आपने 2014 में कालेधन की बात की थी तो इसके साथ साथ आपने भारत की आवाम के साथ कुछ अन्य वादे भी
किए ही थे ।आज भारत में मजदूर,मजदूरी करने के बजाए 500 और 1000 के नोट बदलने के लिए कतार में लगा हुआ है यही डिजिटलाईजेशन या स्मार्टसिटी माना जा सकता है।जिन बरिष्ट नागरिकों ने कुछ व्यय के लिए अपने पास कुछ मुद्रा जमा कर राखी थी अब वे उन मुद्रा को बदले और फिर उन्हें व्यय करे ।जिन बरिष्ट नागरिको को खड़े एवं चलने में परेशानी है वे तो इस प्रकार की कोई गतिविधि नहीं कर सकते ।एक उद्योगपति,व्यवसायी, राजनेता,सत्ताधारी,फिल्मइंडस्ट्री के लोगों के पास किसी प्रकार का कोई धन नहीं है ।धन सिर्फ और सिर्फ निम्न ,मध्यम वर्ग के लोगो के पास है जिसके लिए आप ( मोदी जी) ने इतना बड़ा और कठिन कदम उठाया।देखते आपके ये कदम से क्या बेरोजगारी,भुखमरी, गरीबी या वर्गों का स्तर बदलेगा?

