Wednesday, 25 January 2017

एक दिन का गणतंत्र ।




एक दिन का गणतंत्र ।

भारत में 68वां गणतंत्र दिवस बहुत जोरों शोरों से मनाया जाने वाला है।26
जनवरी 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था लेकिन क्या आज हमारा संविधान
 पूर्ण रूप से सुरक्षित है या अमल किया जा रहा है? बहुत ही जोरो शोरों से
 तैयारी होना और सिर्फ उसी दिन देशभक्ति को जाग्रत करना यह मानव धर्म हो चुका है ।365 दिन में सिर्फ दो दिन देश भक्ति को जगाना ही भारतीयता की
 पहचान बनती जा रही है।आप स्वतंत्र है कुछ भी कहने और करने के लिए लेकिन
 हो रहे नित्य दुष्कर्म,बलात्कार ,हत्या,चोरी,अफसरशाही जैसे कृत्यों को
 अनदेखा करना भी क्या देशभक्ति है?अपने राष्ट्र को ऐसे खराब कृत्यों को
 रोकने के लिए जोर देना चाहिए और यही नही हमारे संविधान की क़द्र करते हुए
हर दिन अपने दिलों में देशभक्ति रखनी चाहिए ।यदि राष्ट्रभक्ति, देशभक्ति
 को फैशन के तौर पर अपनाया जा रहा है तो यह राष्ट्रभक्ति नहीं,सिर्फ और
 सिर्फ अपनी सुख सुविधा के साथ जीवन व्यतीत करना है या आप दिखावटी जीवन जी
रहे है।आये दिन अपने देश के प्रति सैनिक,पुलिस आदि महान व्यक्तियों ने
 अपनी जान को दिखावे के लिए नहीं दी है वे अपने देश, राष्ट्र को बचाने और
 आप सभी को सुरक्षित एवं चैन से अपनी नींद ले सके इस लिए उन्होंने अपनी
 जान न्योछावर की है।यदि ये सभी दो दिन की देशभक्ति अपने जहन में उतार ले
 तो आप कभी चैन की नींद नही सो सकेंगे।चलिये अब क्या कहें इतने दिनों से
 आप सभी भारत की अवाम ने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर्व को मनाया
 है। अब ये दिवस पर्व ही रह गया है क्योंकि इसका राजनीतिकरण कर दिया गया
 है अब देखते है क्या आपकी यही देशभक्ति है ।आप लोगों के लिए सन्देश तो
 यही है कि आप सभी अपने राष्ट्र को स्वयं सुरक्षित करें और रक्षा करें ।आप
 सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।

Saturday, 14 January 2017

"डकार गये भोजन"















"डकार गये भोजन"
आज हम ऐसे समाज में जीवन व्यतीत कर रहे है जहां सुरक्षा करने वाले सैनिकों को भूख से मारने का षड्यंत्र आरम्भ हो  चुका है ।महाभारत की तरह यहाँ भी कुछ लोगों ने शकुनि का किरदार ले लिए है।सैनिकों के पेट का ख्याल ब्यूरोक्रेट इस तरह रख रहे हैं कि उनके खान पान का वित्त भी निगलने के लिए आतुर है ।उन्ही सैनिको के साथ मिल जुलकर रहने वाले अफसर भी क्या उनके पेट भरने की पूर्ति नही कर पा रहे है । ज्ञात हुआ है कि अफसर भी उनके पेट को कचोटने का काम बड़ी बारीकियों से कर रहे है ।लगभग 2.50  लाख करोड़ का वित्त सैनिकों के खान पान के लिए सरकार निर्धारित करती है किन्तु ऐसा आंकलन लगया जा रहा है कि सैनिकों के लिए जो खान पान का वित्त है वो स्तर दर स्तर बाँटा जा रहा है ।ऐसा क्यों लग रहा है जैसे सरकार और अफसर की "कलई खुल" गई हो ? ऐसा माना जा रहा है  कि बिना आग के धुआँ नहीं उठता मतलब साफ है बिना कारण इतना बड़ा कृत्य नही होता है गोलमाल हुआ है तो संभवतः ही इसका उजागर भी करना चाहिए ।भारत की सीमा रेखा पर रह कर मरना या खाली पेट अपना बलिदान देना।दोनों ही मोड़ पर मृत्यु तो सैनिकों की है ।भारत में कितने सैनिकों ने अपना जीवन भारत की रक्षा  के लिए सौंप दिया,मुझे ऐसा लगता है कि सैनिकों  ने  अपना बलिदाल  यही दिन देखने के लिए दिये थे या दे रहे है।सरकार भी हाँथ में हाँथ धर कर विराजमान है,यदि आपको इन महान बलिदानकारियों की थोड़ी भी  चिंता होती तो उनके पेट का निवाला कतई न छीनते।अब देखते है सरकार क्या नया मोड़ लाती है या एक नई बहस को जन्म देती है ?क्या सैनिकों का पेट सही ढंग से भर पायेगी या फिर  उन्हें सही भोजन के लिए मोहताज़ कर देगी?

Wednesday, 4 January 2017

डगमगाता पहिया।।

डगमगाता पहिया।
 एक कहावत है कि "अच्छी मति जो चाहो,बूढ़े पूछन जाओ " इसका मतलब है बड़े बूढ़ों के अनुभव का लाभ उठाना चाहिए।अब आप देखिये कि आज जिस बेटे को पिता ने सिंहासन सौंपा आज वह बेटा अपने पिता को आदेश या रास्ता दिखा रहा है ।यदि आप नही समझे है तो आइए बताते है उत्तरप्रदेश की पार्टी समाजवादी पार्टी के बीच आज जो घमासान युद्ध या वक्तव्य छिड़ा हुआ है ।उसके कर्ता धर्ता कोई और नही मुलायम सिंह के सुपुत्र अखिलेश यादव को माना जा रहा है।वर्तमान में उत्तरप्रदेश सत्ता और राजगद्दी के लिए एक प्रपोगेण्डा किया जा रहा है ।बेटे और पिता दोनों एक ही साइकल में  सवार हो कर चलने वाला परिवार इस समय डगमगा रहा है ।शायद इनकी साइकल की हवा निकल चुकी है या तो फिर इनकी साइकल के टायर ही पुराने  हो चुके है।कुछ लोगों का तो मानना है कि इस षड्यंत्र या प्रपोगेण्डा से सायकल को बीस प्रतिशत वोटों की और ज्यादा बढ़त मिलेगी।चुनाव आयोग ने वोटिंग डेट को घोषित कर दिया है।इसके बाद भी ये पारिवारिक कलह सभी के मष्तिष्क के परे है  एक तरफ समाजवादी पार्टी और दूसरी तरफ बहुजन समाजवादी पार्टी दोनों के द्वारा ही यूपी में हलचल का वातावरण बना के रखा है इसी के साथ उत्तरप्रदेश की सभी मुख्य पार्टीयों ने अपनी तैयारी प्रारम्भ कर दी है और वहीँ ये परिवार और समाजवादी पार्टी की प्रपोगेण्डा कलह के बीच उत्तरप्रदेश में अस्त व्यस्त का माहौल बनायेगा।अब देखते है क्या ये समाजवादी पार्टी अपने इस प्रपोगेण्डा को सफल बना सकेगी? उत्तरप्रदेश की राजगद्दी को कौन सम्भालेगा ये तो परिणाम आने के बाद ही ज्ञात होगा ?