Wednesday, 4 January 2017

डगमगाता पहिया।।

डगमगाता पहिया।
 एक कहावत है कि "अच्छी मति जो चाहो,बूढ़े पूछन जाओ " इसका मतलब है बड़े बूढ़ों के अनुभव का लाभ उठाना चाहिए।अब आप देखिये कि आज जिस बेटे को पिता ने सिंहासन सौंपा आज वह बेटा अपने पिता को आदेश या रास्ता दिखा रहा है ।यदि आप नही समझे है तो आइए बताते है उत्तरप्रदेश की पार्टी समाजवादी पार्टी के बीच आज जो घमासान युद्ध या वक्तव्य छिड़ा हुआ है ।उसके कर्ता धर्ता कोई और नही मुलायम सिंह के सुपुत्र अखिलेश यादव को माना जा रहा है।वर्तमान में उत्तरप्रदेश सत्ता और राजगद्दी के लिए एक प्रपोगेण्डा किया जा रहा है ।बेटे और पिता दोनों एक ही साइकल में  सवार हो कर चलने वाला परिवार इस समय डगमगा रहा है ।शायद इनकी साइकल की हवा निकल चुकी है या तो फिर इनकी साइकल के टायर ही पुराने  हो चुके है।कुछ लोगों का तो मानना है कि इस षड्यंत्र या प्रपोगेण्डा से सायकल को बीस प्रतिशत वोटों की और ज्यादा बढ़त मिलेगी।चुनाव आयोग ने वोटिंग डेट को घोषित कर दिया है।इसके बाद भी ये पारिवारिक कलह सभी के मष्तिष्क के परे है  एक तरफ समाजवादी पार्टी और दूसरी तरफ बहुजन समाजवादी पार्टी दोनों के द्वारा ही यूपी में हलचल का वातावरण बना के रखा है इसी के साथ उत्तरप्रदेश की सभी मुख्य पार्टीयों ने अपनी तैयारी प्रारम्भ कर दी है और वहीँ ये परिवार और समाजवादी पार्टी की प्रपोगेण्डा कलह के बीच उत्तरप्रदेश में अस्त व्यस्त का माहौल बनायेगा।अब देखते है क्या ये समाजवादी पार्टी अपने इस प्रपोगेण्डा को सफल बना सकेगी? उत्तरप्रदेश की राजगद्दी को कौन सम्भालेगा ये तो परिणाम आने के बाद ही ज्ञात होगा ? 

No comments:

Post a Comment