Thursday, 2 February 2017

राष्ट्र प्रतीकों का व्यापार।

        राष्ट्र प्रतीकों का व्यापार।
1980 से जन्मी ऑनलाइन शॉपिंग ने इस कदर तहलका और भूचाल  मचाया है कि आज सभी बाजार और अवाम अपंग हो चुके है।इन्हें इतना अधिकार दे दिया हैकि ये अपने जूतों और चप्पलो में प्रतीकों  और तिरंगे झंडे को मुद्रित कर व्यापार कर रहे है ।ऑनलाइन शॉपिंग ने आज समाज के हर स्तर के नागरिकों के मन में एक जीती जागती भ्रान्ति फैला दी है ।वह ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से किसी वस्तु को क्रय करता है परंतु वह वस्तु मंगाई गई वस्तु के आधार पर नही होती है ।हमारे राष्ट्र की गरिमा को इसी कदर भंग किया जा रहा है।खादी ग्रामोद्योग के वार्षिक कैलेंडर से चरखा हटने पर ऐसे बबंडर मचाया गया परन्तु आप सभी को ये नहीं दिखा कि गांधी और हमारे राष्ट्र के झण्डे को जूतों और चप्पलो में प्रिंट किया जा रहा है ।शायद यह वैश्वीकरण का नियम है।अपने सम्बन्ध और व्यापार को बढ़ाने के लिए नियमों और राष्ट्र की धरोहर को क्षति पहुंचाना ही हमारे कर्त्तव्य बनते जा रहे है क्योँकि इसके द्वारा राष्ट्र की गरिमा को ठेस नहीं पहुँचती है ।हमारे राष्ट्र की धरोहर,प्रतको और संस्कृति को बचाने के लिए महापुरुषों और सैनिकों  तथा ने अपनी जान न्यौछावर आज यही अच्छे दिन देखने के लिए किये थे।क्या आप व्यापार ,व्यवसाय के लिए अपने राष्ट्र के प्रतीकों को नही बचा सकते है? वैसे एक हद तक सही भी लगता है क्योंकि सभी ने बदलाब की बातें कही है और प्रतीकों एवं हमारी धरोहर में बाजारवाद उतार दिया गया ।इस कदर का बाजारवाद आया कि भारत की अवाम को पंगु बना दिया है लेकिन आशा तो यही रही है कि हम सब मिल कर ऐसे कृत्यों को रोक सके यही गुजारिश रही है।ऐसे कृत्यों को अनदेखा किया जा रहा है अब कहाँ  गई आप की देश भक्ति ? कहाँ  है आपका राष्ट्र प्रेम? शायद इसे पढ़ने के बाद यह राष्ट्रप्रेमियोंकी आंखे खुलेंगी?