संरक्षक नहीं
संहारक राजनेता !
राजनेता भी आज
विवादों को तूल देता है क्योकि जो भोजन है वह इन्ही सारी प्रतिक्रियाओं से अपना भोजन पचता है आज
सत्ताधारी का रूख इस कदर हो गया है की वह पूर्ण रूप से भक्षक बन बैठा है। "सैनिक क्या सिर्फ शहीद होने के लिए है ?" वह तो पूर्ण रूप से आपके और राष्ट्र के लिए शहीद हो जाते
हैऔर देश के प्रति अपनी जानों की आहूति दे कर अपना फर्ज निभाते हैं। परंतु क्या राजनेता अपना देश के प्रति कर्तव्य निभाते है ? आप तो अपनी मनोकामना को
पूर्ण कर लेते है पर उन गरीब,वेसहाए,निर्धन लोगों का क्या है?राजनेता,सत्ताधारी को शान ,शौकत गाड़ी,घोडा,सम्मान सब कुछ मिलता है
पर उन सैनिकों का क्या जो आए दिन अपनी जान को देश की सेवा में न्योछावर कर रहे है ?सत्ताधारी को राष्ट्र का संरक्षक और चिंतक माना जाता है परन्तु असल में
संरक्षक और चिंतक हमारे जवान और सैनिक है।आप तो इस राष्ट्र के शकुनि घोषित हो रहे
है।सत्ताधारी अपने जीवन को ले कर चिंतित होते है
लेकिन ये सैनिक जो आपकी और पूरे राष्ट्र को सुरक्षित कर अपने जीवन की आहूति
देते है किन्तु सैनिक के जीवन का क्या मोल साहब?सत्ताधारी के जीवन की
क़ीमत होती है परन्तु सैनिकों के जीवन की कीमत शायद न थी और न है और न रहेगी। आज इस
भारत में राजनेता की सुरक्षा और उनके ऊपर करोड़ों रूपये खर्च किये जाते है पर जो
जवान,सैनिक असल रूप में इस राष्ट्र की सुरक्षा,रक्षा,देखभाल तथा इस भारत को गौरवान्वित कर रहे है
उनका क्या ?



