Friday, 2 September 2016

रियो के बाद जियो !

रियो के बाद जियो !

जियो नेटवर्क के द्वारा 2016 में युवाओं और समाज  के अंदर एक नई पहल और जिज्ञासा उत्पन्न होती नज़र आ रही है अभी तो लगभग जनता  के पास यह पूर्ण रूप से नहीं पहुंचा है परंतु ऐसा माना जा रहा है कि इसके पहुँचते ही लोगों का जीवन धन्य हो जायेगा तथा यह मुख्यतःयुवाओं के जीवन में 50 रूपये से अंतरनिहित होगा। जियो नेटवर्क  डिजिटल इंडिया में विशेष सहायता देगा। ये इतनी सहायता देगा कि बेरोजगार को घर बैठे नोकरी,गरीब करोड़पति बन जायेगा,वही बे-सहाय लोगों को अच्छा भोजन और एक महल मिल जायेगा। सभी ज्योतिषाचार्यो का मानना है कि जो जो इस नेटवर्क का उपयोग करेगा वह निरोगी और अमर हो सकता है।  उसका जीवन सफल और समृद्ध हो जायेगा और दावा किया जा रहा है कि नेटवर्क के जरिये माइक्रो फाइनेंस गरीबो को घर बैठे कर्ज दिया जायेगा। सालाना बैठक में जब मुकेश अंबानी ने घोषणा की वैसे ही लगभग 14,000 ( हजार करोड़ )रूपये का नुकसान अन्य टेलीकॉम कंपनी को सहन पड़ा । इससे ये पता चलता है कि जो इस नेटवर्क का उपयोग करेगा उसे रातो-रात अमीर बना दिया जायेगा। जियो नेटवर्क के द्वारा  लोग बात ,डाटा का उपयोग ,सन्देश अन्य सब कर सकेंगे पर यदि  भारत युवाओं का है तो इन युवाओं को कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा एवं इसका इस्तेमाल धीरजधर करना होगा क्योंकि भारत में डाटा प्लान के अलावा भी बेरोजगारी,गरीबी शिक्षा,स्वास्थ,इत्यादि की कमी भी महसूस करना चाहिए। हम नेटवर्क से अपने राष्ट्र की परेशानियों का हल नहीं निकाल सकते। इसलिए हमें अपने और दूसरों के प्रति सजग होना होगा। मेरा मानना है कि यदि इससे भारत की शिक्षा,स्वास्थ ,बेरोजगारी,गरीबी,वित्तीय,आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तो यह बहुत बड़ा कदम होगा। 

No comments:

Post a Comment