आज तक न्यूज़ के जरिये मोदी जी ने कितना सही कहा कि काले धन को निकलने की बात 2014 में की गई थी । माना कि काला धन निकल जायेगा पर भारत की भुखमरी,युवा के रोजगार ,गरीबी,का क्या ? क्या आप को इन सभी में भी कालाधन दिखाई दे रहा है ?आपके भाषण में तो आज भी कुछ अन्धविश्वास दिखाई दिया ।सम्पति को गड़ा, सहेज कर रखने वाले बड़े घर के लोगो का कुछ नही,पर उन गरीबो,मजदूरों,बेसहायों से पूँछिये जिन्हें एक वक़्त की रोटी और सोने के लिए चादर नहीं मिल।ती।तो क्या आप इनमे भी काला धन ढूंढने की कोशिश कर रहे है ।आप के इस कार्य को सलाम करते है किन्तु युवा भारत होने के नाते आप भारत के युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था कर ही देंगे क्योंकि जब आपने 2014 में कालेधन की बात की थी तो इसके साथ साथ आपने भारत की आवाम के साथ कुछ अन्य वादे भी
किए ही थे ।आज भारत में मजदूर,मजदूरी करने के बजाए 500 और 1000 के नोट बदलने के लिए कतार में लगा हुआ है यही डिजिटलाईजेशन या स्मार्टसिटी माना जा सकता है।जिन बरिष्ट नागरिकों ने कुछ व्यय के लिए अपने पास कुछ मुद्रा जमा कर राखी थी अब वे उन मुद्रा को बदले और फिर उन्हें व्यय करे ।जिन बरिष्ट नागरिको को खड़े एवं चलने में परेशानी है वे तो इस प्रकार की कोई गतिविधि नहीं कर सकते ।एक उद्योगपति,व्यवसायी, राजनेता,सत्ताधारी,फिल्मइंडस्ट्री के लोगों के पास किसी प्रकार का कोई धन नहीं है ।धन सिर्फ और सिर्फ निम्न ,मध्यम वर्ग के लोगो के पास है जिसके लिए आप ( मोदी जी) ने इतना बड़ा और कठिन कदम उठाया।देखते आपके ये कदम से क्या बेरोजगारी,भुखमरी, गरीबी या वर्गों का स्तर बदलेगा?
Wednesday, 16 November 2016
बदलाव या टालमटोली!
Subscribe to:
Posts (Atom)