Sunday, 31 July 2016

समाज के चिकित्सक या पीड़ादायक?





                   समाज के चिकित्सक या पीड़ादायक?

भैया बात ऐसी है कि डॉक्टर सिंह समाज और मरीजो के कट्टर विरोधी है। वे किसी पर कभी भरोसा नहीं करते है ओर तो ओर गला रेतने के लिए तत्पर तैयार रहते है। आइये परिचय कराता हुँ।पहली बात तो ये कि डॉक्टर सिंह बहुत ही पढ़े लिखे विद्धान एवं एम्.बी.बी.एस की उपाधि लेकर आये है जो कि चिकित्सालय में कार्यरत है। ये समाज के सबसे बड़े  समाजसेवी माने जाते है। उनका कार्य मरीजो की देखभाल करना,उनकी जान बचना तथा रोगों का रोकथाम करना है,लेकिन डॉक्टर सिंह बहुत ही गुस्सैल,लालची,घमंडी तथा लापरवाह है। वे सिर्फ लोगो की गर्दन दबा कर रुपया लूटना जानते है। अपने जीवन में न जाने कितने ही कृत्य करते है जिसमे भ्रूणहत्या,गर्भपात के दौरान ,ईलाज के दौरान लापरवाही,गलत औषधियों के प्रयोग से ,समय की लापरवाही,मरीजो से रुपया ऐंठना,ठगना जैसे अनेक कारणों से समाज के लोगो के बीच असुविधा जनक स्थिति  पैदा कर समाज को दीमक की तरह खा रहे है। कितने स्वस्थ लोगो को अस्वस्थ बता कर रुपया ऐंठा जाता है जबरन में स्वस्थ व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कर उसका बिल फाड़ा जाता है। मानवता के इस पेशे में वे यही कसम खा के आये थे? समाज में सभी स्तर के लोगो को ठगा और बहलाया जाता है। कार्ल वोन नेबेल ने कहा है कि ऐसा व्यक्ति जो मानव के ह्रदय में साहस बोता है,वही सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक होता है। यह कथन कितना सही और निष्पक्ष है? ये तो अब आप लोग ही जाने?और क्या आज भी चिकित्सक अपने कर्तव्यों को सही ढंग से निभा रहे है या पैसो की दौड़ में शामिल है?ये समाज में बहुत ही बड़ी दुर्दशा है।

Monday, 25 July 2016

षड़यंत्र के घेरे में !


 षड़यंत्र के घेरे में !

जब जब चुनाव का वक़्त आता है तब तब तमाम राजनैतिक दलो के  लोगो को  रोटी,कपडा,मकान,सड़क और न जाने कितने जनहित के मुद्दे दिखाई देने लगते है,परन्तु क्या  यही राजनीति का धर्म है? क्या राजनीति सत्ता के लिए है?क्या राजनीति निजी स्वार्थों के लिए है? या फिर समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को मुख्या धारा में लाने के लिए ?..... अगर सिर्फ राजनीति जनता के समग्र विकास के लिए है तो फिर क्यों देश के पहले आम चुनाव के मुद्दे पर भी राजनैतिक दल कथित विकास की दुहाई देते हुए समर्थन मांगते थे। सत्ता में आने के लिए कितने षड़यंत्र रचे जाते है।  झारखण्ड,उत्तरप्रदेश ,जम्मू कश्मीर ,बिहार ,मध्य प्रदेश ,पूर्वोत्तरभारत आदि ऐसे कई राज्य है जहाँ आज भी भुखमरी ,गरीबी ,बेरोजगारी और लाचारी की स्थिति है, क्या यही है विश्व का लोकतंत्र और क्या यही राजनीति  का धर्म है। वर्ष 2012 में भारत सरकार द्वारा कहा गया कि कुल जनसंख्या का 21.9% तबका आज भी  गरीबी में है। बिहार में 40.69 (गरीबी रेखा से नीचे के लोगों का प्रतिशत ) है, यही मध्यप्रदेश 31.65% तथा उत्तरप्रदेश 29.43% ।  ऐसे कितने  प्रदेश,जिले है, जहां आज भी लोगो  के पास न तो खाने के लिए भोजन है, और न रहने के  लिए मकान है। 1 जनवरी, 2010 में   बेरोजगारों की संख्या 9.8 लाख थी। 1 जनवरी , 2012 तक, यह संख्या  10.8 लाख तक पहुँच गई । ऐसे न जाने कितने मुद्दे है जिन पर राजनैतिक दल कभी  विचार ही नहीं करते है।  चुनाव के पहले लोगो को मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाए जाते है और इनकी सारी अपेक्षा को पूर्ण करने का वादा किया जाता है ,परन्तु होता क्या है ? कही  बीफ,लव जिहाद ,धर्म,साम्प्रदायिकता ,आरक्षण  इत्यादि मुद्दों पर विवाद  उत्पन्न कर असल मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास किया जाता है। क्या यही  चुनाव कि वास्तविक तस्वीर है ?

Saturday, 23 July 2016

धर्म के नाम पर लूट

                                                         



  धर्म के नाम पर लूट                                 
 आज कल पूजा पाठ या धार्मिक कार्य कराना यानि पाप  जैसा प्रतित होता जा रहा हैं हर जगह धर्म के नाम पर लूट सी मची हुई है आज वो कहाबत सिद्ध होती जा रही है क़ि अंधेर नगरी  चोपट राजा, धर्म के नाम पर किये गये कार्य पर इंसान संपत्ति हड़पना चाहता है और वो इंसान अँधेरे में रख कर कार्य कराता है और कुछ नासमझ इंसानो के कारन हमारे देश के धार्मिक विद्धवान खाई की ऒर प्रवेश करते जाते जा रहे है इंसान तो भी आँखे बंद कर के बेठा है इस लूट को रोकिये और धर्म की लूट को रोकिये।दान के नाम पर मची इस होड़ को रोकना होगा और हमारे विध्वानो को बचाना होगा। दान के लिए एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की गर्दन पर तलवार रख कर दान के लिए इंतज़ाम सा करता है । आज सभी इस लूट में फंस से गए है और एक हर इंसान इसका शिकार है । लोगो की यह बहुत बड़ी पीढ़ा है कुछ बयां करते है तो कुछ चुप से बेठे होते है।क्यों क़ि आवाज उठाना मतलब धर्म खिलाफ बातें करना  इस लिए चुप्पी साधना ही उचित है।यह कुछ लोगों का मानना है।


न्यायमूर्तियों के आभाव में न्याय की आस ।


इस भारत की जनसंख्या 125 करोड़ से ज्यादा है
लेकिन इस भारत में न्यायमूर्तियों की कमी सभी
न्यायालयों में बानी हुई है।जब न्यायमूर्तियों का
आभाव है तो मामलो के निराकरण में भी कमी
होगी ही। आज इस राष्ट्र में उच्चन्यायालयो में 38 करोड़ 7 लाख,जिला
न्यायालयों में 2 करोड़ 18
लाख मामलो की फ़ाइल यूँही दबी है और यही नहीं
उच्चतम न्यायालयों में कुल 31 पद जिनमे से 6 पद
रिक्त है उच्चन्यायलयो में कुल 1065 पद है उसमे से 432
रिक्त है तथा जिला न्यायालयों में भी कुल 20502
पद है लेकिन यहाँ भी 4500 पद रिक्त है।इतनी जनसंख्या होने के बाद भी यहाँ
न्यायमूर्ति और
न्याय का आभाव बना हुआ है। और माना जाता है
कि अगर इन पदों की पूर्ति की जाये तो उन
न्यायमूर्ति के लिए आधार भूत व्यवस्था नहीं है ।अगर
उन पदों को भरा जाये तो मामलो का जल्दी
निराकरण हो सकता है और कितने लोगो की निराशा आशा में बदलेगी ।कितने लोग न्याय की
आस लगाये बैठे है न्यायमूर्तियो की कमी के कारण
लोग आस में डूबे है। कब न्याय की गुहार लगाने वाले
लोगो को न्याय मिलेगा ।लोकतांत्रिक राष्ट्र में
न्याय को प्रथम स्थान दिया गया है जब प्रथम स्तंभ
ही डोल रहा है तो सभी चीजे अस्त व्यस्त हो जाएँगी ।तो सरकार से यही
उम्मीदे है की इन्हें जल्द
से जल्द निपटाया जाये।क्यों सरकार इस विषय में
ध्यान नहीं दे रही है जब न्याय के लिए नहीं सोच
सकते तो फिर इस राष्ट्र के सभी विषय पर ध्यान कौन
देगा।

स्वार्थ से हारा विश्व!







अाज संपूर्ण विश्व मे अमन ओर शांति नही बची है. सभी राष्ट्रो मे एक भूचाल  सा मचा  है पूर्वी राष्ट्र  सीरिया,इजिप्ट ,पाकिस्तान यूरोप ,इजराइल ,ईरान  इत्यादि मे अाए तहस नहस  होता रहता  है। पश्चिमी देश इंग्लैंड  मे  १९७० से अाज  हमले हो चुके है,उत्तर के सभी कंट्री यूएसए ,मक्सिको, कनाडा ,ग्रीनलैंड  अादि मे कितने अात्मघाती  हमले हुए जिनमे लोगो की जान  गई ओर लोगो का जीना दुसवार  हुअा। दक्षिणी राष्ट्र  भारत,बेल्जियम अॉस्ट्रेलिया,ब्राजील ,चीन,लंदन ,इजराइल,श्रीलंका ,भूटान ,अरब ,अफ्रीका ,मे भी अाप देख ही रहे है कितने हमले मे कितनी जाने गई परंतु हमेशा से लोगो को अमन और शांति का पाठ पढ़ाया जाता है परंतु ये पाठ अमन और  शांति छिनने  लिए बऩ चुका है सभी राष्ट्र मे उपद्रव हो रहा है.सभी लोग  एक भाई चारे  से कब जीवन बिताएंगे ? एक भाई वो जो अपने ही भाई का गला काटता  है और एक वो जो अपने मां बाप को घर से बेघर करता है, यही शांति एवं अमन का प्रतिक है। इस संपूर्ण विश्व मे कितने महापुरुषो ने  अमन बनाए रखने के लिए अपनी जान की  कुर्बान  दी। एक देश दूसरे देश से अागे  बढ़ने के लिए कैसे कैसे पेंच अपनाते  है और विद्रोह कर विश्व शांति मे खलल डाल रहे है। अात्मघाती  हमलो ने कितनी जानो के साथ खिलवाड  किया। धर्म  के नाम पर इंसानो को बांटने की कोशिश कर धर्म के वास्तविक स्वरूप को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। 

अपनी ऊँगली के आगे नाटक......!

अपनी ऊँगली के आगे नाटक......!

 आज समाज में हर व्यक्ति डायरेक्टर है क्योंकि वह
हमेशा नाटक की एक कहानी
को जन्म देता है।और उस कहानी को पूरा करने के
लिए कितने जवान,नव जवान को
आर्टिस्ट बनाकर उनके साथ कहानी को पूरा करता
है।कहानी का अंत हो या न हो पर वह हमेशा एक कहानी को जन्म देता है।कितने
आर्टिस्ट को सपनो की आड़ में
बैठाए रखता है।अब देखिये आप ही मंचन सिंह जो की
एक सत्ताधारी है
उन्होंने ने कितने लोगो को मंच पर बैठाया, पर हुआ
क्या ?कितने लोग मंच पर सही और सफल सिद्ध हुए ।उन्होंने कितने लोगो के मंच
बदलबाए पर ठीक ही था
,कि वे सबको तो अपनी ऊँगली के आगे नाटक करा
सकते थे,परन्तु उनका भविष्य
नहीं बना सकते थे।मंचन सिंह को आदत जो थी लोगो
को गुलाम बना कर जीने की।देखते देखते मंचन सिंह का जीवन खुद ही अंधकार
में हुआ लेकिन मंचन सिंह
ने कसम खाई थी कि वे किसी का भला नहीं करेंगे ऒर
तो ऒर न किसी को आगे
बढ़ने देंगे लेकिन एक न एक दिन आर्टिस्ट की आँखे
खुलनी ही थी और आर्टिस्टों ने निजी काम को चालू किया मंचन
सिंह का मंच भ्रष्ट्र और
ख़राब,अहंकारी था तो एक न एक दिन मंचन सिंह का
जीवन भी खत्म होना ही था
क्योंकि किसी ने कहा है कि देर है पर अंधेर नहीं।और
अहंकारी मंचन को मारना ही होता है तो मंचन सिंह का अंत हुआ,और
आर्टिस्टों का जीवन सफल
हुआ।अफसरशाही और ब्यूरोकेटर्स सफल होते दिखे।
अफसरों की जान ने जान आई।
डर ,भय ,लोभ, मुक्त शासन का जन्म हुआ और आगे की
ओर अग्रसित हुआl

फिरकी मार ,छा गए गुरु।


फिरकी मार ,छा गए गुरु।

सत्ता और गद्दी का भरोसा नही होता कि कब उसका परिवर्तन हो जाये। इंसान वक़्त,मौसम के साथ साथ अपनी छवि  और व्यक्तित्व को भी बदल देता हैं कहाँ गेंदों को अपने हांथो से घुमाने वाले सिद्धू आज पार्टी को घुमा रहे हैं। 2004 ,2009 वर्ष में सिद्धू जी ने पंजाब की सत्ता में एक नई लहर पैदा की। देखते देखते 2016 में आम आदमी पार्टी में शामिल होने से रोकने के लिए राज्यसभा नामांकन दिया गया था और राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। हालांकि उन्होंने राज्यसभा से 18 जुलाई, 2016 को इस्तीफा दे दिया था। दोबारा फिर उन्होंने अपनी पार्टी से फिरकी मार के आम आदमी पार्टी का साथ देने का निर्डय लिया है।  सिद्धू जी ने इस तरह सत्ता से फिरकी मारी की आज सब परेशां है,क्योकि जब इतने बड़े नेता एक पार्टी त्याग कर दूसरी पार्टी अपना लेते है ,तो दुसरो से उम्मीद भी क्या की जा सकती है?आज हर क्षेत्र में सिद्धू जी छा गए है हर जगह उनके ऊपर बात चल रही है सभी पार्टी, दल सब हैरान परेशां है कि अचानक फिरकी मरने की वजह क्या रही है और इसी बीच आम आदमी पार्टी का क्या कहना इस तरह घी के दिए जला रही है जैसे बिन मौसम बरसात या एक वर्ष में दूसरी दीवाली आ गई हो। इस तरह जश्न मचा हुआ है कि सभी अन्य पार्टी शोकाकुल में डुबी हुई है,और इसी साथ पार्टी ने पूर्ण रूप से अपनी कमर कस ली  है। एवं संपूर्ण भारत में जीत का शंखनाद करने की तैयारी शुरू है।

Monday, 18 July 2016

रस परिवर्तन

रस परिवर्तन
 थूककर चाटना
साहित्य में वीभत्स रस माना जाता है
राजनीति में
अब उसे श्रंगार रस मान लिया गया है।

भारत की दुर्दशा !






भारत की दुर्दशा !
 अाज संपूर्ण विश्व मे अमन ओर शांति नही बची है. सभी राष्ट्रो मे एक भूचाल सा मचा है पूर्वी राष्ट्र सीरिया,इजिप्ट ,पाकिस्तान यूरोप ,इजराइल ,ईरान इत्यादि मे अाए तहस नहस होता रहता है। पश्चिमी देश इंग्लैंड मे १९७० से अाज हमले हो चुके है , उत्तर के सभी कंट्री यूएसए ,मक्सिको, कनाडा ,ग्रीनलैंड अादि मे कितने अात्मघाती हमले हुए जिनमे लोगो की जान गई ओर लोगो का जीना दुसवार हुअा। दक्षिणी राष्ट्र भारत,बेल्जियम अॉस्ट्रेलिया,ब्राजील ,चीन,लंदन ,इजराइल,श्रीलंका ,भूटान ,अरब ,अफ्रीका ,मे भी अाप देख ही रहे है कितने हमले मे कितनी जाने गई परंतु हमेशा से लोगो को अमन और शांति का पाठ पढ़ाया जाता है परंतु ये पाठ अमन और शांति छिनने लिए बऩ चुका है सभी राष्ट्र मे उपद्रव हो रहा है.सभी लोग एक भाई चारे से कब जीवन बिताएंगे ? एक भाई वो जो अपने ही भाई का गला काटता है और एक वो जो अपने मां बाप को घर से बेघर करता है, यही शांति एवं अमन का प्रतिक है। इस संपूर्ण विश्व मे कितने महापुरुषो ने अमन बनाए रखने के लिए अपनी जान की कुर्बान दी। एक देश दूसरे देश से अागे बढ़ने के लिए कैसे कैसे पेंच अपनाते है और विद्रोह कर विश्व शांति मे खलल डाल रहे है। अात्मघाती हमलो ने कितनी जानो के साथ खिलवाड किया। धर्म के नाम पर इंसानो को बांटने की कोशिश कर धर्म के वास्तविक स्वरूप को बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

सड़कें मांगे पता।


                                                                                        सड़कें मांगे पता !

सड़क सिंह एक पी.डब्लू.डी के कर्मचारी है जो की बड़े हैरान परेशान रहते है। तन पर फटे कपड़े ओर सर पर तौलिया डाले सिंह साहब को समय समय पऱ कुछ अजीब से झटके लगते रहते है जब जब बारिश का मौसम अाता है तब तब उन्हें सांस लेने मे तकलीफ होती है और बादलों के विशाल गर्जन भी उनकी कुर्सी को नहीं हीला पाती,लेकिन मजबूर कर्मचारी,काम तो करना ही होगा। वे नित्य लोगो की आशा को निराशा में तब्दील करते है। देखिए बारिश का मौसम अाया और सड़क सिंह तगाड़ी और फावड़ा लेकर रोड पर चल दिए। लेकिन  क्या करते जेब के साथ पेट भी भरना होता है सड़क सिंह जो ठहरे लालची व्यक्ति।सड़क सिंह के द्वारा यदि सही से काम किया गया होता तो अाज एेसी नौबत ना अाती फिर भी सड़क के गड्डों को भरना भी जरूरी था क्योंकि पैसो के लोभ मे काम जो अधूरा किया था,कहीं सरकार और इनके कारनामों का खुलासा न हो जाए सड़क के ऐसे हाल थे, कि यदि गर्भवती महिला को वाहन से ले जाया जाए तो वह भी अस्पताल न पहुंच पाए। सड़क सिंह कुछ औझड किस्म के व्यक्ति जो ठहरे, अब उनके परिवार को भी वहां की सड़को से परेशानी होन लगी। इस कारण सड़को की स्थिति सुधारने निकल ही गए। और सड़क सिंह के द्वारा लीपा पोती ही की गई जो अाज सड़क को क्लीन करने निकले है। क्लीन भी क्या करेंगे उन्होंने यदि बचपन से काम अच्छे किये होते तो वे हमेशा अच्छे काम कर ही लेते। अब पी डब्लू डी और सड़क सिंह दोनों की स्थिति जर्जर हो गई है। इनका भला तो अब भगवान ही कर सकेगा।