सड़कें मांगे पता !
सड़क सिंह एक पी.डब्लू.डी के कर्मचारी है जो
की बड़े हैरान परेशान रहते है। तन पर फटे कपड़े ओर सर पर तौलिया डाले सिंह
साहब को समय समय पऱ कुछ अजीब से झटके लगते रहते है जब जब बारिश का मौसम
अाता है तब तब उन्हें सांस लेने मे तकलीफ होती है और बादलों के विशाल गर्जन
भी उनकी कुर्सी को नहीं हीला पाती,लेकिन मजबूर कर्मचारी,काम तो करना ही
होगा। वे नित्य लोगो की आशा को निराशा में तब्दील करते है। देखिए बारिश का
मौसम अाया और सड़क सिंह तगाड़ी और फावड़ा लेकर रोड पर चल दिए। लेकिन क्या करते जेब के साथ पेट भी भरना होता है सड़क सिंह जो ठहरे लालची
व्यक्ति।सड़क सिंह के द्वारा यदि सही से काम किया गया होता तो अाज एेसी नौबत
ना अाती फिर भी सड़क के गड्डों को भरना भी जरूरी था क्योंकि पैसो के लोभ मे
काम जो अधूरा किया था,कहीं सरकार और इनके कारनामों का खुलासा न हो जाए सड़क
के ऐसे हाल थे, कि यदि गर्भवती महिला को वाहन से ले जाया जाए तो वह भी
अस्पताल न पहुंच पाए। सड़क सिंह कुछ औझड किस्म के व्यक्ति जो ठहरे, अब उनके
परिवार को भी वहां की सड़को से परेशानी होन लगी। इस कारण सड़को की स्थिति
सुधारने निकल ही गए। और सड़क सिंह के द्वारा लीपा पोती ही की गई जो अाज सड़क
को क्लीन करने निकले है। क्लीन भी क्या करेंगे उन्होंने यदि बचपन से काम
अच्छे किये होते तो वे हमेशा अच्छे काम कर ही लेते। अब पी डब्लू डी और सड़क
सिंह दोनों की स्थिति जर्जर हो गई है। इनका भला तो अब भगवान ही कर सकेगा।
No comments:
Post a Comment