Saturday, 23 July 2016

फिरकी मार ,छा गए गुरु।


फिरकी मार ,छा गए गुरु।

सत्ता और गद्दी का भरोसा नही होता कि कब उसका परिवर्तन हो जाये। इंसान वक़्त,मौसम के साथ साथ अपनी छवि  और व्यक्तित्व को भी बदल देता हैं कहाँ गेंदों को अपने हांथो से घुमाने वाले सिद्धू आज पार्टी को घुमा रहे हैं। 2004 ,2009 वर्ष में सिद्धू जी ने पंजाब की सत्ता में एक नई लहर पैदा की। देखते देखते 2016 में आम आदमी पार्टी में शामिल होने से रोकने के लिए राज्यसभा नामांकन दिया गया था और राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। हालांकि उन्होंने राज्यसभा से 18 जुलाई, 2016 को इस्तीफा दे दिया था। दोबारा फिर उन्होंने अपनी पार्टी से फिरकी मार के आम आदमी पार्टी का साथ देने का निर्डय लिया है।  सिद्धू जी ने इस तरह सत्ता से फिरकी मारी की आज सब परेशां है,क्योकि जब इतने बड़े नेता एक पार्टी त्याग कर दूसरी पार्टी अपना लेते है ,तो दुसरो से उम्मीद भी क्या की जा सकती है?आज हर क्षेत्र में सिद्धू जी छा गए है हर जगह उनके ऊपर बात चल रही है सभी पार्टी, दल सब हैरान परेशां है कि अचानक फिरकी मरने की वजह क्या रही है और इसी बीच आम आदमी पार्टी का क्या कहना इस तरह घी के दिए जला रही है जैसे बिन मौसम बरसात या एक वर्ष में दूसरी दीवाली आ गई हो। इस तरह जश्न मचा हुआ है कि सभी अन्य पार्टी शोकाकुल में डुबी हुई है,और इसी साथ पार्टी ने पूर्ण रूप से अपनी कमर कस ली  है। एवं संपूर्ण भारत में जीत का शंखनाद करने की तैयारी शुरू है।

No comments:

Post a Comment