Monday, 25 July 2016

षड़यंत्र के घेरे में !


 षड़यंत्र के घेरे में !

जब जब चुनाव का वक़्त आता है तब तब तमाम राजनैतिक दलो के  लोगो को  रोटी,कपडा,मकान,सड़क और न जाने कितने जनहित के मुद्दे दिखाई देने लगते है,परन्तु क्या  यही राजनीति का धर्म है? क्या राजनीति सत्ता के लिए है?क्या राजनीति निजी स्वार्थों के लिए है? या फिर समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को मुख्या धारा में लाने के लिए ?..... अगर सिर्फ राजनीति जनता के समग्र विकास के लिए है तो फिर क्यों देश के पहले आम चुनाव के मुद्दे पर भी राजनैतिक दल कथित विकास की दुहाई देते हुए समर्थन मांगते थे। सत्ता में आने के लिए कितने षड़यंत्र रचे जाते है।  झारखण्ड,उत्तरप्रदेश ,जम्मू कश्मीर ,बिहार ,मध्य प्रदेश ,पूर्वोत्तरभारत आदि ऐसे कई राज्य है जहाँ आज भी भुखमरी ,गरीबी ,बेरोजगारी और लाचारी की स्थिति है, क्या यही है विश्व का लोकतंत्र और क्या यही राजनीति  का धर्म है। वर्ष 2012 में भारत सरकार द्वारा कहा गया कि कुल जनसंख्या का 21.9% तबका आज भी  गरीबी में है। बिहार में 40.69 (गरीबी रेखा से नीचे के लोगों का प्रतिशत ) है, यही मध्यप्रदेश 31.65% तथा उत्तरप्रदेश 29.43% ।  ऐसे कितने  प्रदेश,जिले है, जहां आज भी लोगो  के पास न तो खाने के लिए भोजन है, और न रहने के  लिए मकान है। 1 जनवरी, 2010 में   बेरोजगारों की संख्या 9.8 लाख थी। 1 जनवरी , 2012 तक, यह संख्या  10.8 लाख तक पहुँच गई । ऐसे न जाने कितने मुद्दे है जिन पर राजनैतिक दल कभी  विचार ही नहीं करते है।  चुनाव के पहले लोगो को मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाए जाते है और इनकी सारी अपेक्षा को पूर्ण करने का वादा किया जाता है ,परन्तु होता क्या है ? कही  बीफ,लव जिहाद ,धर्म,साम्प्रदायिकता ,आरक्षण  इत्यादि मुद्दों पर विवाद  उत्पन्न कर असल मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास किया जाता है। क्या यही  चुनाव कि वास्तविक तस्वीर है ?

No comments:

Post a Comment