Saturday, 23 July 2016

अपनी ऊँगली के आगे नाटक......!

अपनी ऊँगली के आगे नाटक......!

 आज समाज में हर व्यक्ति डायरेक्टर है क्योंकि वह
हमेशा नाटक की एक कहानी
को जन्म देता है।और उस कहानी को पूरा करने के
लिए कितने जवान,नव जवान को
आर्टिस्ट बनाकर उनके साथ कहानी को पूरा करता
है।कहानी का अंत हो या न हो पर वह हमेशा एक कहानी को जन्म देता है।कितने
आर्टिस्ट को सपनो की आड़ में
बैठाए रखता है।अब देखिये आप ही मंचन सिंह जो की
एक सत्ताधारी है
उन्होंने ने कितने लोगो को मंच पर बैठाया, पर हुआ
क्या ?कितने लोग मंच पर सही और सफल सिद्ध हुए ।उन्होंने कितने लोगो के मंच
बदलबाए पर ठीक ही था
,कि वे सबको तो अपनी ऊँगली के आगे नाटक करा
सकते थे,परन्तु उनका भविष्य
नहीं बना सकते थे।मंचन सिंह को आदत जो थी लोगो
को गुलाम बना कर जीने की।देखते देखते मंचन सिंह का जीवन खुद ही अंधकार
में हुआ लेकिन मंचन सिंह
ने कसम खाई थी कि वे किसी का भला नहीं करेंगे ऒर
तो ऒर न किसी को आगे
बढ़ने देंगे लेकिन एक न एक दिन आर्टिस्ट की आँखे
खुलनी ही थी और आर्टिस्टों ने निजी काम को चालू किया मंचन
सिंह का मंच भ्रष्ट्र और
ख़राब,अहंकारी था तो एक न एक दिन मंचन सिंह का
जीवन भी खत्म होना ही था
क्योंकि किसी ने कहा है कि देर है पर अंधेर नहीं।और
अहंकारी मंचन को मारना ही होता है तो मंचन सिंह का अंत हुआ,और
आर्टिस्टों का जीवन सफल
हुआ।अफसरशाही और ब्यूरोकेटर्स सफल होते दिखे।
अफसरों की जान ने जान आई।
डर ,भय ,लोभ, मुक्त शासन का जन्म हुआ और आगे की
ओर अग्रसित हुआl

No comments:

Post a Comment