सत्ताधारियों का वृक्ष !
कुछ समय पहले कई पुरुषों के द्वारा एक वृक्ष रोपण बहुत ही उम्मीदों और आकांक्षाओ के साथ किया गया । वह वृक्ष राष्ट्र के लोगों में प्रेम,एक जुटता का प्रतीक सिद्ध होता ऐसा माना गया। जैसे जैसे इस समाज में सत्ताधारी,ब्यूरोक्रेट्स और बुद्धिजीवी आये उन्होंने एक नये प्रेम का प्रतीक दर्शाया वह वृक्ष कुछ बड़ा होता उससे पहले कम्युनिस्ट ने उसकी जड़ को काट फेंका। अपने विचारों को लिए कम्युनिस्ट अपने इन घिनोने कृत्य को करता गया। अब उस वृक्ष की ताकत और उसमे धड़कने वाले दिल को निकाल फेंका था फिर होना क्या था ? कुछ समाजसेवियों ने उस वृक्ष की सेवा करने का निश्चय किया लेकिन उन्हें कतई ज्ञात न था कि जो वह वृक्ष था उसकी कम्युनिस्टों ने कितनी ख़िदमद और देखरेख की है। समाजसेवी तो आँखे बंद करके ही समाज की सेवा में जुट जाता है। भले समाज की उन्नति,भला ,अग्रसर हो या न हो समाजसेवी अपना भला और उन्नति तो कर ही लेते हैं उससे भी ज्यादा सेवा न हो सकी तो उसने भी उसे उसी हाल में छोड़ दिया। अब होना ये था कि भगवान विष्णु इस राष्ट्र में एक नई शक्ति या सत्ता को अवतरित करेंगे वही इसका उद्धार करेगा। कुछ दिनों की निराश के बाद एक नई आशा ने जन्म लिया, नाम था कैपिटलिस्ट। जिस पेड़,वृक्ष के जीवन का अंत हो चला उसे जिन्दा रखने अब कैपिटलिस्ट आ चुके थे ये वे कैपिटलिस्ट है जिनके पास धन ज्यादा बुद्धि कम। जिस वृक्ष की जान कम्युनिस्ट और समाजसेवी (सोशलिस्ट) ने न बचाई उसे ये अन्धविश्वासी कैपिटलिस्ट बचाने आये है। जिन्हें न समाज की और लोगों की चिंता है वे अब ये काम करेंगे। कैपिटलिस्ट निर्जीव वृक्ष के अंदर एक नई जान डालने आये है जिन्हें अपनी जान की इतनी परवाह है वे दूसरे का क्या ख़याल रखेंगे। शायद यह अब नया दौर आ गया है जहां प्रकृति,समाज इंसानो की कोई चिंता नहीं है।