इस भारत की जनसंख्या 125 करोड़ से ज्यादा है
लेकिन इस भारत में न्यायमूर्तियों की कमी सभी
न्यायालयों में बानी हुई है।जब न्यायमूर्तियों का
आभाव है तो मामलो के निराकरण में भी कमी
होगी ही। आज इस राष्ट्र में उच्चन्यायालयो में 38 करोड़ 7 लाख,जिला
न्यायालयों में 2 करोड़ 18
लाख मामलो की फ़ाइल यूँही दबी है और यही नहीं
उच्चतम न्यायालयों में कुल 31 पद जिनमे से 6 पद
रिक्त है उच्चन्यायलयो में कुल 1065 पद है उसमे से 432
रिक्त है तथा जिला न्यायालयों में भी कुल 20502
पद है लेकिन यहाँ भी 4500 पद रिक्त है।इतनी जनसंख्या होने के बाद भी यहाँ
न्यायमूर्ति और
न्याय का आभाव बना हुआ है। और माना जाता है
कि अगर इन पदों की पूर्ति की जाये तो उन
न्यायमूर्ति के लिए आधार भूत व्यवस्था नहीं है ।अगर
उन पदों को भरा जाये तो मामलो का जल्दी
निराकरण हो सकता है और कितने लोगो की निराशा आशा में बदलेगी ।कितने लोग न्याय की
आस लगाये बैठे है न्यायमूर्तियो की कमी के कारण
लोग आस में डूबे है। कब न्याय की गुहार लगाने वाले
लोगो को न्याय मिलेगा ।लोकतांत्रिक राष्ट्र में
न्याय को प्रथम स्थान दिया गया है जब प्रथम स्तंभ
ही डोल रहा है तो सभी चीजे अस्त व्यस्त हो जाएँगी ।तो सरकार से यही
उम्मीदे है की इन्हें जल्द
से जल्द निपटाया जाये।क्यों सरकार इस विषय में
ध्यान नहीं दे रही है जब न्याय के लिए नहीं सोच
सकते तो फिर इस राष्ट्र के सभी विषय पर ध्यान कौन
देगा।

No comments:
Post a Comment