Friday, 9 September 2016

सृष्टि के रचयिता " राजनेता "


सृष्टि के रचयिता " राजनेता " 

 बात कुछ ऐसी है  कि एक शंकर सिंह नाम का व्यक्ति भोपाल शहर से लगभग 12 कि.मी  दूर
 नीलबढ़ ग्राम में अपना जीवन व्यतीत करते है।सिंह के दो पुत्र कार्तिक और गणेश है। गणेश 
 भोपाल शहर में है जिन्हें शंकर सिंह स्वयं और गाँव के कुछ लोगों के साथ बड़ी आतिशबाजी,ढोल ,नगाड़े,ताशे,गाड़ी,घोड़ों के साथ लेने निकले।कितनी आशाओं, जीवन की खुशियों और अनेकों अरमान के साथ शंकर सिंह घर से गए। सिंह को लगभग 12 कि.मी  की दूरी तय करनी थी परंतु वह दूरी उनके सम्पूर्ण जीवन की एक सबसे बड़ी और जटिल परीक्षा थी। मन ही मन खुशियों को संजोए ढोल की धुन में  नृत्य करते हुए अपने पुत्र को  लेने निकले परंतु जैसे ही वे अपने गाँव की सड़कों में आते है तो उनके ये अरमान स्वप्न में तब्दील होती  महसूस हुई। ये सड़कें,सड़कों की तरह कतई न थी। सिंह को  ये सड़कें देख ऐसा प्रतीत हुआ कि अब इस  सड़कों,राहों की दूरी कैसे  तय की जाएगी ? पुत्र के  मिलन और पिता का स्नेह आखिर कैसे दोनों को रोक सकता था। जैसे तैसे शंकर सिंह उन टूटी ,फूटी,गड्ढेनुमा सड़कों पर  चल ही दिए। फिर होना क्या था? सिंह संकोची,आक्रोशित भाव लिए अपने पुत्र के समीप पहुँचने ही वाले थे कि उनकी गाड़ी सड़क के गड्ढे में जा कर फंस ही जाती है। पिता परेशां,परन्तु  भ्रष्टाचारी,अफ़सरशाही,राजनेता ने लोगों के लिए मौत के कुएँ बनवाए है।यदि इन्हें इंसान का नहीं तो कम से कम भगवन का डर तो होता लेकिन ये घमण्डी ,अहंकारी मानव किसी से न डरने वालो में से थे। किन्तु पिता को पुत्र की याद,चाह उन्हें मिलवा ही देती है। और 12 कि.मी. की दूरी शंकर और गणेश ने लगभग 5 घण्टों में पूरी की।पिता और पुत्र का मिलन तो हुआ परन्तु भगवन को भी आज के युग में परेशानी उठानी होगी क्योंकि अब की सृष्टि के रचयिता और भगवन राजनेता,सत्ताधारी हैं।  लेकिन ये भारत की सड़के न सुधरेंगी ,भ्रष्टाचारी लोगो की भूख मिनट,घण्टे,दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं।

 


नोट -शंकर सिंह भगवन शंकर के रूप में और गणेश भगवन गणेश के रूप में है।



No comments:

Post a Comment