‘आप’ के हैं कौन?
यह भारत की अब एक नई पहचान बनने वाली है जहाँ 260 विधायकों और सांसदों पर यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। उन पर बलात्कार के आरोप लगे होने के बाबजूद इन नेताओं के लिए कोई बंधन नहीं है राजनीतिक पार्टियों ने भी विधानसभा चुनाव में टिकट दे कर उन्हें उम्मीदवार बनाया। दिल्ली,उत्तर प्रदेश,गुजरात,आंध्र प्रदेश,उड़ीसा और पश्चिम बंगाल,तमिलनाडु, के ऐसे कई आरोपी विधायक और सांसद है जिन पर महिला उत्पीडन ,बलात्कार ,उनका पीछा करना जैसे गंभीर प्रकरण दर्ज है और वे खुले आम 56 इंच का सीना लिये घूम रहे है। इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों के साथ-साथ बच्चों से भी दुर्व्यवहार किया जा रहा है भारत में एक बड़ी समस्या ने जन्म लिया है। महिलाओं के लिए केंद्रीय मंत्री एवं बाल विकास ने लोकसभा को बताया कि13,766 बच्चों के बलात्कार सम्बंधित मामलों है जिन्हें 2014 की रिपोर्ट में सूचित किया गया ।हर दिन,हर पल नित्य ऐसी घटनाओ को किया जा रहा है। यही सुरक्षा,और राजनीति है जिसमे ऐसे कर्मकांड किये जाते है लोगो की अपेक्षा आप से है और आपकी अपेक्षा का भी क्या कहना,जिन महिलाओं के साथ आप दुर्व्यवहार करते है वही आगे जा कर आपका और आपके राष्ट्र का सम्मान करती है। क्या यही भारत की नीति और राजनीति है जिसमे महिला और बच्चों को इतना सम्मान दिया जाता है?यह वह भारत हो गया है जहां बाप-बेटी का,भाई-बहन,और गुरु-शिष्य के साथ अपमान और दुर्व्यवहार कर रहे है।इतना उत्पीडन मचा हुआ है कि महिला,बच्चे,युवतियाँ पूर्ण रूप से असुरक्षित है। मैं नई दृढ़ता से अनुशंसा करता हूँ कि राजनीतिक दलों को आपराधिक पृष्ठभूमि के साथ उम्मीदवारों को टिकट देने पर प्रतिबन्ध लगा देना चाहिए और उन पर हत्या जैसे गंभीर अपराधों, हत्या का प्रयास ,विशेष रूप से इस तरह के बलात्कार के रूप में महिलाओं के खिलाफ अपराध का आरोप लगाया गया है।
No comments:
Post a Comment