Monday, 29 August 2016

प्रभु की लीला अपरम्पार !

प्रभु की लीला अपरम्पार !

प्रभु की भी क्या लीला है? ट्वीट करते-करते  लोगो की आशा निराशा में तब्दील हो गई परंतु मामले अभी भी सही तौर पर ठीक न हो पाए। वही बदबू से भरा शौचालय जिसमे न पानी, न मग और वही टूटी फूटी बोगियां जिसमें न सफाई है और न तो बैठने की व्यवस्था, स्टेशनों के प्रतीक्षालय में आप वी.आई. पी  ट्रीटमेंट लेते है। वहीँ आम व्यक्ति की तरह आप  जा कर तो  देखे प्रतीक्षालय की क्या  दुर्दशा है? आप ट्वीट के अलावा भी अपने विभाग को सुधार सकते है लेकिन आप तो ट्वीटर पर ट्वीट-ट्वीट खेल रहे  है। परन्तु  किसान,बेरोजगार व्यक्ति कैसे ट्वीट कर अपनी समस्या को बताए? अच्छी नीति और नियम से ही सुधारा जा सकता है न की ट्वीटर से। आज भी वही भीड़ और यात्रियों की बढ़ती परेशानी के बीच रेलवे आज भी अपनी गति (धीमी ही सही) बनाये हुए है।आज भी कई योजना जिन पर अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो रहे है  जिन पर कार्य करना चाहिए है जिससे रेलवे को एक मजबूत ढांचे में तब्दील किया जा सकता है। किसान, गरीब,लाचार व्यक्ति का भी ख्याल रखते हुए योजना बनानी चाहिए। बुलेट ट्रैन के इस दौर में आज भी योजनाएं कागज के पन्नों पर रेंग रही है।

No comments:

Post a Comment