Thursday, 11 August 2016

कितना और ?




कितना और ?

 कबीर ने लिखा है "कबीरा खड़ा बाजार में मांगे सबकी खैर, न काहू से दोस्ती न काहू से बैर " मनुष्य की भी क्या तो फितरत है।  मेरे प्रिय विरोधियो,जो लाल  खून आपके अंदर दौड़ रहा है,वही खून दलितों के अंदर भी दौड़ रहा है। ये भी इंसान के रूप में ही जन्मा है।  इसके बाद भी आप इनसे घृणा कर इन पर अत्याचार कर रहे है आप आंकलन कीजिए कि दलित हजारों वर्षों तक अस्पृश्यता समझी जाने वाली उन तमाम जातियों के लिए सामूहिक रूप से प्रयुक्‍त होता है।  तथा भारत की  कुल जनसंख्या का १६ प्रतिशत दलित है तो ये भी भारतीय होने  के साथ साथ भारतरीय नागरिक भी हैं।  शिक्षित करने के बजाये उनको हमेशा निचले तबके का बता कर उनपर आए दिन अत्याचार ,पिटाई ,हत्या ,विरोध ,प्रतिकार ही नित्य किया जा रहा है और कहा गया है कि गुणों से मानवता की पहचान होती है। यदि यही मानवता की परिभाषा है तो ठीक है। यह वही भारत है जिसे एक साथ मिलकर ,एक जुट होकर बिना जाति विरोध के आजाद कराया गया और सभी राष्ट्र प्रेमियों ने अपनी जान को दाव में लगा कर भारत को स्वतंत्र कराया लेकिन जब पूर्ण रूप से आजादी मिली तो आज अशांति फैली हुई है।  कब तक जाति,धर्म को लेकर कई  प्रकार के अपराधों को जन्म देंगे? यदि यही क्रिया रही तो एक नई क्रांति को जन्मा जायेगा। अनेक बुद्धिजीवियों ने दलित जाति को बचाने की बात कही तथा दलित वर्ग की  रक्षा,सुखद जीवन,सुख समृद्धि वाला समाज बनाने की बात बताई गई थी। यह बात किस हद तक सही है? यह तो आज देखा जा रहा है। आज दलितों का जीना मुश्किल हो गया है। भारत में हर जगह अस्तव्यस्त का दौर चल रहा है। क्या दलितों को जीने का अधिकार नहीं है?क्या उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया जा सकता है?

No comments:

Post a Comment