Wednesday, 10 August 2016

रंगों से लिप्त जाति !

                                                                      


                                                                         रंगों से लिप्त जाति !

वाह रे जाति के विरोधियो जो लाल  खून आपके अंदर दौड़ रहा है,वही खून दलितों के अंदर भी दौड़ रहा है।  इसके बाद भी आप इनसे घृणा कर इन पर अत्याचार कर रहे है आप आंकलन कीजिए कि दलित हजारों वर्षों तक अस्पृश्यता समझी जाने वाली उन तमाम जातियों के लिए सामूहिक रूप से प्रयुक्‍त होता है तथा भारत की  कुल जनसंख्या का १६ प्रतिशत दलित है तो ये भी भारतीय होने  के साथ साथ भारतरीय नागरिक भी हैं।  शिक्षित करने के बजाये उनको हमेशा निचले तबके का बता कर उनपर आए दिन अत्याचार ,पिटाई ,हत्या ,विरोध ,प्रतिकार करना ही नित्य किया जा रहा है और कहा गया है कि गुणों से मानवता की पहचान होती है। यदि यही मानवता की परिभाषा है तो ठीक है। यही वह भारत है जिसे एक साथ मिलकर ,एक जुट होकर बिना जाति विरोध के आजाद कराया गया और सभी राष्ट्र प्रेमियों ने अपनी जान को दाव में लगा कर भारत को स्वतंत्र कराया लेकिन जब पूर्ण रूप से आजादी मिली तो आज अशांति फैली हुई है।  कब तक जाति,धर्म को अपने जहन में लेकर कितने प्रकार के अपराधों को जन्म देंगे? भीमराव अम्बेडकर,ज्योतिबा फुले,पेरियार,गाडगे बाबा,गुरू रविदास इन सभी ने जाति को बचाने की बात कही तथा दलित वर्ग की  रक्षा,सुखद जीवन,सुख समृद्धि वाला समाज बनाने की बात बताई गई थी। यह बात किस हद तक सही है यह तो आज देखा जा रहा है। आज  दलितों का जीना मुश्किल हो गया है। आज संपूर्ण भारत में हलचल,अस्तव्यस्त का दौर चल रहा है  दलित वर्ग की जनता के साथ आज क्या क्या नहीं किया जा रहा है?क्या इन्हें जीवन यापन नहीं करना चाहिए?

No comments:

Post a Comment