Monday, 1 August 2016

रक्षक या भिक्षुक?



 



रक्षक या भिक्षुक?

अब समाज में ये एक और नई चुनौती आ गई कि सैनिक जो समाज,राष्ट्र,सीमा की रात दिन देखभाल तथा रक्षा कर रहे है उन्ही को आज नकारा और भूखा रखा जा है। ये एक नवीन बिडम्बना को जन्म दे रहे है। पैसे खर्च करने से भूख ख़त्म नहीं होती है उत्पादन व्यवस्था भी मजबूत होना चाहिए।आप सभी जो चैन की नींद ले रहे है वो सिर्फ ओर सिर्फ इन्ही की बदौलत ले रहे है। सरकार ने कह तो दिया कि लगभग १३ लाख सैनिको के ऊपर आप सालाना १३०० करोड़ रुपये खर्च होते है , परंतु तब भी आप उन्हें घटिया और ख़राब सामग्री पहुंचा रहे है।आप की सामग्री की गुणवत्ता का तो पता चला। आप जीते जी ज़हर का आबंटन कर रहे है इस तरह का भोजन दे कर उनके शरीर को कमजो़र बना रहे है। अब आप ये बता रहे है कि आप के पास भोजन पहुँचाने लिए वेंडर नहीं है और आप बड़े उत्पादनकर्ता से ज्यादा कीमत में सामग्री ले रहे है ज्यादा कीमत देने के बाद भी आप अच्छी सामग्री नहीं जुटा पा रहे है लोकतंत्र और नीतियों का फिर क्या हुआ ? सेना और रक्षा मंत्रालय में सामंजस्य बने भी कैसे आप उनकी पूर्ति तो कर नहीं पा रहे है। जवानों को ख़राब खाना आबंटित करने से यदि आप का पेट भरे तो तो ठीक ही है। क्योंकि सब खाने की होड़ में लगे ही है तो सब खा कर छोड़े तो ही ज्यादा उचित होगा। रक्षा खाद्य शोध प्रयोगशाला भी क्या सो रही है जल,थल वायु, के लिए भोजन आबंटन का काम रक्षा मंत्रालय का काम है क्या यही भोजन व्यवस्था है ?क्या यही सैनिको के पेट भरने की योजना है?क्या इन्ही नियमो से सैनिक पेट भरेंगे?

No comments:

Post a Comment