सार्क की सफलता या विफलता?
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन(सार्क) में आर्थिक
विकास, सामाजिक प्रगति और सांस्कृतिक विकास में तेजी लाने के लिए
सामूहिक क्षेत्रीय प्रयासों के लिए अपने संकल्प को नए सिरे से और दूरसंचार, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, गरीबी उन्मूलन, विज्ञान और
प्रौद्योगिकी, व्यापार, शिक्षा, खाद्य सुरक्षा और
पर्यटन जैसे इत्यादि महत्वपूर्ण मुद्दों पर बल दिया जाने लगा। सार्क में सहयोग
संप्रभु समानता, क्षेत्रीय अखंडता, राजनीतिक
स्वतंत्रता, सदस्य राज्यों और पारस्परिक लाभ के आंतरिक मामलों में
हस्तक्षेप न करने के पांच सिद्धांतों के प्रति सम्मान पर आधारित है।१९८० में सार्क
का प्रयास हुआ। १९८५ में यह पूर्ण रूप से
गठित हुआ। एवं २००७, २००९, से लगातार यह
बैठक हो रही है आज २०१६ में पाकिस्तान में लगभग २५ देशो के गृहमंत्री इस बैठक में
सम्मिलित हो रहे है। भारत से माननीय श्री
राजनाथ सिंह इस बैठक में हिस्सा ले रहे है। इसमें सिंह कई प्रकार के मुद्दे
आतंकवाद,मादक दवाओं, मादक पदार्थों और
छोटे हथियारों,वीजा के उदारीकरण, अवैध व्यापार
इत्यादि पर चर्चा हो सकती है। सभी देश एक भाईचारे की तरह इस बेहक में हिस्सा ले कर
अपनी समस्सया को बताते है विश्व के सभी देश की कुछ न कुछ परेशानियां है। यह संस्था
आपातकाल में भी कार्यरत होती है तथा सार्क ने साउथ एशियन यूनिवर्सिटी की स्थापना २०१०
में भारत की राजधानी में करते हुए,शिक्षा विकास पर
जोर दिया। सार्क की स्थापना हुए ३१ वर्ष हो
चुके है। आज हमे चिंतन और मंथन
करने की आवश्यकता है दक्षिण एशिया में समाजिक आर्थिक और
सांस्कृतिक एकता का ये विचार कितना सफल
हुआ? या विफल हुआ ?

No comments:
Post a Comment