राष्ट्र अवाम की कर्त्तव्यनिष्ठाता।
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की घोषणा होते ही लोगों ने मानसिक तौर पर उन्हें राष्ट्रपति घोषित कर दिया है यही नहीं उनके चुनाव परिणाम भी तैयार कर दिए है पता नहीं ऐसा क्यों होता है या प्रचलन बना लिया है कि भारतीय लोकतंत्र में सर्व शक्तिमान,प्रशासनिक कार्य और सभी विषयों की विशेषज्ञ जनता अपने आप को समझ बैठती है पर बात हो कश्मीर की या भूखे गरीब,लाचार कर्ज से दवे किसान की,महिलाओं से हुए मारपीट,बलात्कार या प्रतड़ना की ,नित्य मारे जा रहे फौजी या पुलिस की ,शोषण,बेरोजगारी की तब यह जनता को सांप क्यों सूंघ जाता है तब सभी मौन,चुप्पी या साधु की तरह ध्यान में लीन हो जाते है क्या आपको सिर्फ राजनीति में ही हस्तक्षेप करना है? तो इस का मतलब यही है कि आप सिर्फ और सिर्फ मतदाता बन कर अपने पर्सनल काम और अपना जीवन व्यतीत करते रहे है क्योंकि आप तो भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े विद्वान मतदाता और ज्ञानी है और आपको इसके अलावा कोई अधिकार नहीं है आप पंगु बन बैठे है। मेरे भाइयों,माताओं,बहनो और राष्ट्र के सभी प्रेमियों,भारत पकिस्तान या अन्य देशों के साथ हुए मैच और लड़ाई के दौरान ही सिर्फ भारतीयता नहीं दिखाना चाहिए। यदि भारत के के कुछ राज्यों में परेशानी है तो आप सभी को एकजुट या एक साथ होकर कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए क्योंकि एक ही कोख से निकलीं दो संतानो में मां को समान दर्द की अनुभूति होती है और उन दोनों संतानो की परेशानी में माँ बराबर हस्तक्षेप करती है। इसी तरह भारत के सभी राज्य लिए कर्तव्य और दर्द भी समान होना चाहिए।

No comments:
Post a Comment