Tuesday, 13 June 2017

सिर-धड़ की बाज़ी लगाते किसान।

                                                                                       


                                                                                     सिर-धड़ की बाज़ी लगाते किसान।
मध्यप्रदेश किसान आंदोलन में शिवराज सरकार को एक बार फिर किसान मृत्यु अवार्ड और जननी वृद्धा पिटाई योजना पर इन्हें पुरस्कृत और सम्मान प्राप्त होना चाहिए।बात ऐसी है कि हाल ही में किसानों ने अपनी मांग को लेकर मध्यप्रदेश के मंदसौर में आंदोलन किया। जिसमें 6 किसानों को प्रशासन द्वारा गोली मार उन्हें मौत के घाट उतार दिया,यही नही भोपाल से लगभग 20 कि.मी की दूरी पर एक खजूरी गाँव है जिसमे किसानों की जनसंख्या खासी अच्छी है।खजूरी के किसान भी अपनी शर्तों को लेकर सड़क पर उतरे तो मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें मारा और खदेडा  लेकिन सभी को ज्ञात था कि उस आंदोलन में वृद्ध महिलाएं भी मौजूद थी जिन्हें बेरहमी से पीटा और भगाया गया क्योंकि प्रशासन के ऊपर तो भूत सवार था।इतना ही नही शिवराज सरकार ने वादों को पूरा करने के बजाए खुद शिवराज अनसन पर बैठ गए।अगले दिन अनसन के पूरे होने के बाद भी मध्यप्रदेश के असंतुष्ट  किसान खुदखुशी करने पर उतारू हो गए है और 3 किसान ने खुदखुशी भी की ।ऐसा माना जा रहा है कि 12 वर्षो में लगभग 65 हजार करोड़ का भार मध्यप्रदेश सरकार के ऊपर आया है और विश्लेषकों के मुताबिक  माना जा रहा है कि हर किसान के ऊपर 15 हजार का कर्ज है ।2014 में कुल 5650 किसानों के आत्महत्या के मामले सामने आये,जबकि 2015 में आत्महत्या करने को मजबूर किसानों की संख्या बढ़कर 8007 हो गई है।दो सालों के भीतर आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या में तकरीबन 41 फीसदी का इजाफा हुआ है और किसान आत्महत्या के ज्यादातर मामलों में बड़ी वजह साबित हुआ है, कर्ज का बढ़ता बोझ।एन.सी.आर.बी की रिपोर्ट के मुताबिक 2015 में कुल 3000 किसानों ने कर्जदारी के बोझ से टूटकर आत्महत्या का रास्ता चुना। दूसरे शब्दों में कहें तो 2015 में कुल किसान-आत्महत्याओं के तकरीबन 38 फीसद मामलों में कर्जदारी ने किसान के गले में फांसी का फंदा डाला। क्या वर्तमान में हालात ठीक होने के आसार दिखाई देते है या किसान कर्ज तले हमेशा दवा और बना रहेगा? 

1 comment: